NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पद्मश्री सम्मानित दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्दांजलि
    अगली खबर
    पद्मश्री सम्मानित दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्दांजलि

    पद्मश्री सम्मानित दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्दांजलि

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 05, 2019
    05:45 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का बुधवार को निधन हो गया है। दिनयार, बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से जूझ रहे थे।

    दिनयार का अंतिम संस्कार बुधवार शाम मुंबई के वर्ली मेंं किया जाएगा। दिनयार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

    दिनयार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

    ट्वीट

    उनके निधन से दुखी- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिनयार के साथ ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'पद्मश्री दिनयार कॉन्ट्रेक्टर विशेष थे, क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं। उनका अभिनय कई चेहरों पर मुस्कान की वजह बना। उन्होंने थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।'

    पीएम ने आगे लिखा, 'उनके निधन से दुखी हूं। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ने भी दिनयार के निधन पर ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखा है।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Padma Shri Dinyar Contractor was special because he spread lots of happiness. His versatile acting brought smiles on several faces. Be it theatre, television or films, he excelled across all mediums. Saddened by his demise. My thoughts are with his family and admirers. pic.twitter.com/yV8JswP1g1

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019

    करियर

    कई फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय

    दिनयार ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ गुजराती शोज में भी काम किया था। दिनयार सबसे पहले गुजराती शो 'आओ मारवाओ मेरी साथी' में नजर आए थे।

    वह 'बाजीगर', 'खिलाड़ी', '36 चाइना टाउन', 'बादशाह' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    वह सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी के ससुर के किरदार में भी दिखाई दिए थे।

    डाटा

    इसी साल राष्ट्रपति ने दिया था पद्मश्री

    बता दें कि इसी साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री के पुरस्कार से नवाजा था। उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत ही शानदार थी जिसे हमेशा से ही दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता रहा है।

    अन्य कलाकार

    कुछ दिन पहले वीरू देवगन का हुआ था निधन

    फिल्म जगत ने दस दिनों के अंदर ही दो महान कलाकारों को खो दिया है।

    मालूम हो 27 मई को प्रसिद्ध स्टंट मास्टर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया था।

    वीरू ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने का काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

    महान कलाकारों के जाने के बाद भी उनके कामों को हमेशा याद किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अजय देवगन

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    नरेंद्र मोदी

    ये पांच पूर्व प्रसिद्ध सिविल सेवक मोदी सरकार में शामिल होकर बनें मंत्री, जानें शिक्षा
    पश्चिम बंगाल में भाजपा का जबरदस्त उभार, जानें ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल
    लोकसभा चुनावों में मोदी की जीत, इमरान खान समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई लोकसभा चुनाव
    मामूली RSS वर्कर से लेकर मोदी को 'महानायक' बनाने तक, ऐसा है अमित शाह का सफर गुजरात

    बॉलीवुड समाचार

    यह अभिनेत्री विश्व कप में केएल राहुल को करेगी चियर-अप, क्या दोनों कर रहे हैं डेट? विराट कोहली
    'भारत' के बाद सलमान के साथ कभी काम नहीं कर पाएंगी दिशा, बताया ये कारण मनोरंजन
    करण जौहर ला रहे हैं नया टॉक शो, बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां होंगी मेहमान करण जौहर
    दादा के निधन के अगले दिन सलून पहुंचीं अजय देवगन की बेटी न्यासा, हुईं ट्रोल मनोरंजन

    मनोरंजन

    #MeToo आरोपों के बाद जिस शो से हटाए गए थे अनु मलिक, उसी में करेंगे वापसी बॉलीवुड समाचार
    टाइगर-ऋतिक की फिल्म के सेट पर दिखे दो 'आतंकवादी', पुलिस आई तो पता चली हकीकत बॉलीवुड समाचार
    टी-सीरीज़ ने रचा इतिहास, 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाला दुनिया का पहला यूट्यूब चैनल बना यूट्यूब
    क्या माधुरी दीक्षित की ज़िंदगी पर बन रही है बायोपिक? धक-धक गर्ल ने खुद दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन

    जानें इस साल किन बॉलीवुड सितारों के पास हैं सबसे ज़्यादा फिल्में! अक्षय कुमार
    एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ है 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, 19 साल बाद साथ दिखे अनिल-माधुरी बॉलीवुड समाचार
    'कॉफी विद करण 6' में इस सवाल का जवाब देकर अजय देगवन ने जीती ऑडी कार बॉलीवुड समाचार
    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025