Page Loader
'निमकी मुखिया' अभिनेता अभिषेक के साथ सेट पर हुआ हादसा, कलाई में आए कई टांके

'निमकी मुखिया' अभिनेता अभिषेक के साथ सेट पर हुआ हादसा, कलाई में आए कई टांके

Nov 04, 2019
08:26 pm

क्या है खबर?

एक अभिनेता होना आसान नहीं होता और हम अक्सर अभिनेताओं के साथ सेट पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हैं। कई बार सुनने में आता है कि अपने रोल को बखूबी करते हुए एक्टर्स दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अभिनेताओं की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने के बाद भी दुर्घटनाएं हो ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता अभिषेक शर्मा के साथ हुआ है। वह अपने शो के सेट पर हादसे का शिकार हो गए हैं।

हादसा

क्या हुआ अभिषेक के साथ?

दरअसल, अभिषेक अपने शो 'निमकी मुखिया' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही अभिषेक हादसे का शिकार हो गए। अभिषेक ने हादसे के बारे में बात करते हुए TOI को बताया कि उन्हें एक सीन के लिए ग्लास को तोड़ना था। इसको करने के दौरान गलती से उनकी कलाई में कांच का टुकड़ा घुस गया जिससे काफी खून बहने लगा। इसके बाद शूटिंग को बीच में रोककर अभिषेक को जल्दी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी

अभिषेक ने शूटिंग से लिया एक हफ्ते का ब्रेक

अभिषेक का घाव इतना गहरा था कि उन्हें इसके लिए नौ टांके लगे हैं। वहीं, इस चोट की वजह से अभिषेक ने शूटिंग से एक हफ्ते का ब्रेक लिया है। न्यूज़बाइट्स अभिषेक के जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करता है।

जानकारी

शो में निमकी के किरदार को पसंद करते हैं दर्शक

वहीं, 'निमकी मुखिया' की बात करें तो यह शो महिला सशक्तीकरण की मिसाल है। इसमें निमकी विधायक के रोल में भूमिका गुरुंग हैं और निमकी को लोग खूब पसंद करते हैं। 'निमकी मुखिया' में अभिषेक-भूमिका के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, अभिषेक शर्मा, श्रिया झा और प्रियांशु सिंह भी अहम रोल में हैं। कुछ समय पहले शो के बंद होने की खबरें भी सामने आई थीं जो महज एक अफवाह साबित हुईं।