NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही?
    अगली खबर
    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही?
    बच्चों की परवरिश पर बोले अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 13, 2023
    11:42 am

    क्या है खबर?

    अभिषेक बच्चन बीते दिनों अपनी फिल्म 'घूमर' के लिए चर्चा में थे। अपनी फिल्मों के अलावा वह अक्सर अपने परिवार के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ अक्सर छुट्टियां बिताते हुए देखा जाता है।

    उनकी बेटी आराध्या इस साल 13 साल की हो जाएगी। अभिषेक ने किशोर बच्चों की परवरिश को लेकर अपनी राय बताई। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी मोबाइल से कैसे प्रभावित है।

    बयान

    नई पीढ़ी के बारे में यह बोले अभिषेक

    हिंदुस्तान टाइम्स से अभिषेक ने कहा कि हर पीढ़ी पिछली पीढ़ी से जल्दी समझदार हो जाती है।

    उन्होंने कहा, "हो सकता है जब हम बड़े हो रहे थे तो हम अपने अभिभावकों के हिसाब से जल्दी समझदार हो गए होंगे। नई पीढ़ी ने वो प्रक्रिया नहीं देखी है, जिससे होकर हम यहां तक पहुंचे हैं।"

    उन्होंने सुझाव दिया कि अभिभावकों को बच्चों के सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्हें डांटने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।

    मोबाइल फोन

    बच्चों को मोबाइल फोन मिलने की क्या है सही उम्र?

    अभिषेक ने कहा कि उनकी बड़ी बहन श्वेता ने अपने बच्चों को 10 साल की उम्र में मोबाइल फोन दे दिया था। इस पर उन्होंने उनसे सवाल पूछा कि क्या बच्चों को इस उम्र में फोन देना सही है?

    इस पर उन्होंने अभिषेक से पूछा कि उन्हें मोबाइल किस उम्र में मिला था और उनके पिता अमिताभ बच्चन को कब मिला था। क्या उन्हें 22 की उम्र में फोन मिलने पर उनके पिता को आपत्ति हुई थी?

    सूचना तकनीक

    सूचना तकनीक की दुनिया में पैदा हुई है आज की पीढ़ी

    अभिषेक के अनुसार, आज की पीढ़ी के पास ज्यादा जानकारी है। वे ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं, जहां जानकारियां उनकी उंगलियों पर हैं।

    उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार ताज महल देखा था तो मैं हैरान रह गया था, लेकिन शायद आज की पीढ़ी ताज महल देखकर वैसा महसूस न करे। उन्होंने उसे इंटरनेट पर पहले ही देखा हुआ है। उनके पास हमसे ज्यादा जानकारियां हैं।"

    बच्चन परिवार 

    फिल्मों में कदम रखने जा रही बच्चन परिवार की नई पीढ़ी

    अभिषेक अपने परिवार की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर भी ऐश्वर्या और आराध्या को ट्रोल करने वालों के लिए उनके जवाब सुर्खियों में रहते हैं।

    अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा और भांजा आगस्त्य नंदा भी लाइमलाइट में रहते हैं।

    अगस्त्य जल्द ही फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से पर्दे पर कदम रखेंगे। यह फिल्म इस साल दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर आएगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिषेक ने अप्रैल, 2007 में ऐश्वर्या से शादी की थी। इससे पहले वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। नवंबर, 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से उन्होंने फिल्मों में उपस्थिति कम कर दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अभिषेक बच्चन
    ऐश्वर्या राय
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    अभिषेक बच्चन

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें जन्मदिन विशेष
    एक्शन फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और विजय सेतुपति आए साथ विजय सेतुपति
    अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल विक्की कौशल
    'भोला' के सीक्वल में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन संग होगी भिड़ंत  अजय देवगन

    ऐश्वर्या राय

    दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी दीपिका पादुकोण
    मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल बॉलीवुड समाचार
    'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां सारा अली खान
    12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शिल्पा शेट्टी के जन्म के वक्त मां को मिली थी गर्भपात की सलाह, जानें पूरा किस्सा शिल्पा शेट्टी
    जीशान अय्यूब ने OTT को बताया भ्रष्ट, बोले- यह उतना सही नहीं जितना लगता है मनोरंजन
    'वेलकम टू द जंगल' से पहले देखें ये मल्टीस्टारर फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा  अक्षय कुमार
    जन्मदिन विशेष: अनुराग कश्यप ने इन फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान, OTT पर हैं मौजूद अनुराग कश्यप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025