Page Loader
सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वो कौन होते हैं फैसला लेने वाले?

सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वो कौन होते हैं फैसला लेने वाले?

Jul 05, 2020
06:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। चारों ओर इन दिनों सिर्फ इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही है। कई मशहूर हस्तियों ने इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी है। वहीं पिछले दिनों सिंगर सोनू निगम के बयान के बाद यह बहस म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंची गई है। अब इस मुद्दे पर चर्चा करने वालों की लिस्ट में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नाम भी जुड़ गया है।

90 का दशक

90 के दशक में नहीं होती थी ऐसी हरकतें: अभिजीत

अभिजीत ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "यह बहुत ज्यादा हो गया है। 90 के दशक में ऐसा नहीं था। इससे पहले इतने बुरे हालात नहीं थे। उस समय निर्देशक या म्यूजिक कंपोजर यह फैसला लेते थे कौन सा गायक उन्हें अपनी फिल्म में चाहिए। न कि कोई एक्टर या दूसरी कंपनियां। यह निर्णय करती थीं" उन्होंने अपने बयान में सलमान खान पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह कौन होते हैं गानों पर निर्णय करने वाले।

जानकारी

अभिजीत ने सलमान पर लगाया पक्षपात का आरोप

अभिजीत ने आगे कहा, "अब सलमान खान यह तय करने वाले कौन होते हैं कि गाना किसे गाना चाहिए। किसी भी गायक से उसका गाना लेकर उसे खुद गाने वाले सलमान खान होते कौन हैं? यह तो साफतौर पर पक्षपात ही हो रहा है।"

भेदभाव

सोनू निगम ने किया था म्यूजिक इंड़स्ट्री में फैले भेदभाव का खुलासा

अभिजीत से पहले सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री को सिर्फ दो लोग ही चला रहे हैं। यहां ऐसे माफिया है जो उभरते कलाकारों को आगे नहीं आने देते। वह निर्णय लेते हैं कि किसे गवाएं और किसे नहीं गवाना है। उनके बाद अदनान सामी, मोनाली ठाकुर, सलीम मर्चेंट और अलीशा चिनॉय जैसे सिंगर्स ने भी सोनू का समर्थन करते हुए कहा था कि अब इंडस्ट्री में बदलाव की बहुत जरूरत है।

आरोप

ये हस्तियां भी लगा चुकी हैं सलमान खान पर गंभीर आरोप

पिछले कुछ समय से सलमान खान के खिलाफ इंडस्ट्री की कई हस्तियों सामने आई हैं। सुशांत की आत्महत्या के बाद फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान और परिवार पर उनके करियर को नियंत्रण करने का आरोप लगाया। उनके अलावा दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया ने भी सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी की मौत के जांच रुकवाई थी। साहिल खान ने भी कहा था कि एक खान ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।