NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कपूर की ये फिल्में हुईं IMDb पर लोकप्रिय, एक से बने भारत के 'चार्ली चैपलिन'
    अगली खबर
    राज कपूर की ये फिल्में हुईं IMDb पर लोकप्रिय, एक से बने भारत के 'चार्ली चैपलिन'
    राज कपूर की IMDb पर लोकप्रिय फिल्में

    राज कपूर की ये फिल्में हुईं IMDb पर लोकप्रिय, एक से बने भारत के 'चार्ली चैपलिन'

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 11, 2024
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर इन दिनों खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों, 14 दिसंबर को उनकी 100वीं जयंती जो मनाई जा रही है।

    राज कपूर की जयंती के मौके पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसका निमंत्रण देने हाल ही में कपूर परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचा था।

    बहरहाल, हम आपको राज कपूर की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है।

    #1

    'आवारा'

    राज साल 1951 में सामाजिक संदेश वाली फिल्म 'आवारा' लेकर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। उनकी इस फिल्म में उनकी 3 पीढ़ियों ने एक ही फिल्म में एकसाथ काम किया था।

    राज और नरगिस दत्त के अभिनय से सजी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसने हिंदी सिनेमा को एक नई दिशा दी थी। IMDb पर फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है।

    ZEE5 और यूट्यूब पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #2

    'श्री 420'

    'आवारा' की भव्य सफलता के बाद राज ने 'श्री 420' शुरू की। फिल्म के गाने 'मेरा जूता है जापानी...' ने देश-दुनिया में लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए थे।

    साल 1955 में आई इस फिल्म में राज का किरदार चार्ली चैपलिन से प्रभावित था। राज ने बड़े पर्दे पर देसी अंदाज में चार्ली के किरदार को निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

    यह फिल्म आप यूट्यूब, MX प्लेयर और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

    IMDb पर इसे 7.9 रेटिंग मिली है।

    #3

    'मेरा नाम जोकर'

    'मेरा नाम जोकर' से कई कीर्तीमान जुड़े हैं। कहते हैं कि राज एक ऐसे कलाकार और निर्माता थे, जो जब कुछ नया करने की ठान लेते थे तो उसे पूरा करने में दिन-रात जुट जाते थे।

    राज साहब की इस फिल्म को बनने में 1-2 नहीं, बल्कि 6 साल लग गए थे। इतना समय लग गया था कि इसे बनाने के लिए उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था।

    7.9 रेटिंग वाली यह फिल्म ZEE5 और यूट्यूब पर है।

    जानकारी

    फिल्म के बाद कर्ज में डूब गए थे राज कपूर

    राज को 'मेरा नाम जोकर' से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन जब ये फिल्म आई तो उनके अरमानों पर पानी फिर गया था। बाद में भले ही फिल्म को जमकर तारीफ मिली और हिट हुई, लेकिन उस समय इसने राज को कर्ज में डूबा दिया था।

    #4 और #5

    'तीसरी कसम' और 'बरसात'

    'तीसरी कसम' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन समीक्षकों ने इसकी कहानी और इसमें राज साहब के अभिनय को खूब सराहा। इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। IMDb पर इसे 7.9 रेटिंग मिली है।

    उधर 'बरसात' वो फिल्म है, जिसकी सफलता ने राज को आरके स्टूडियोज की नींव रखने में मदद की। यह 1949 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

    ये दोनों फिल्में यूट्यूब पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    IMDb

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    राज कपूर

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में ऋषि कपूर
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: राज कपूर का बंगला 100 करोड़ रुपये में बिका, वहां बनेगा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट आरके स्टूडियो
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  यश चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष शर्मा ने खरीदी एक और महंगी कार, इन बेशकीमती गाड़ियों के मालिक हैं अभिनेता आयुष शर्मा
    प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा में वापसी को तैयार, बोलीं- मैं कुछ अलग तलाश रही हूं  प्रियंका चोपड़ा
    विवेक ओबेरॉय ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? बोले- गुटबाजों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना विवेक ओबेरॉय
    अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज टली, जानिए कब आएगी फिल्म अजय देवगन

    IMDb

    आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही? बॉलीवुड समाचार
    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के निर्माताओं पर लगा कॉपी करने का आरोप, जानिए मामला दक्षिण भारतीय सिनेमा
    IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025