Page Loader
सैफ नहीं बल्कि इस अभिनेता पर था करीना कपूर को क्रश, आठ बार देखी थी फिल्म

सैफ नहीं बल्कि इस अभिनेता पर था करीना कपूर को क्रश, आठ बार देखी थी फिल्म

Aug 27, 2019
01:29 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जहां जाती हैं महफिल लूट लेती हैं। फैन्स भी उनके अंदाज के खासा दीवाने हैं। बेबो अब अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आईं हैं। मुंबई वापस लौटते ही करीना अपने डांस शो 'डांस इंडिया डांस' में लौटीं और इसकी शूटिंग शुरू की। वहीं, शो में करीना ने एक खुलासा किया है। करीना ने बताया कि उन्हें किस अभिनेता पर क्रश था।

खुलासा

राहुल रॉय पर था करीना को क्रश

दरअसल, 'डांस इंडिया डांस' के हालिया एपिसोड में शो के होस्ट करण वाही ने बेबो से सवाल किया कि उनका पहला क्रश कौन था? इस सवाल के जवाब में करीना ने बताया कि उन्हें 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय पर क्रश था। इतना ही नहीं, करीना ने इसी वजह से 'आशिकी' को आठ बार देखा था। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि करीना की तरह बहुत सारी लड़कियों को राहुल पर क्रश रहा होगा।

रिप्लेस

करिश्मा-मलाइका ने ली थी शोे में करीना की जगह

बता दें कि करीना लंबे समय से 'डांस इंडिया डांस' और 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की वजह से मुंबई-लंदन के चक्कर लगा रहीं थीं। दरअसल, लंदन में करीना 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही थीं और 'डांस इंडिया डांस' मुंबई फिल्मसिटी में शूट होता है। ऐसे में करीना दोनों के बीच उलझी हुईं थीं। वहीं, शो के कुछ एपिसोड्स में करीना की जगह करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा दिखाई दीं थीं।

रैंप वॉक

लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर जलवा बिखेरते दिखीं थींं करीना

मालूम हो कि करीना, लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर अपना जलवा बिखेरती दिखी थी। करीना डिजाइनर गौरी और नैनिका के लिए रैम्प पर चलीं। करीना ने ग्रैंड फिनाले के लिए काले रंग का गाउन पहना था, गौरी और नैनिका की इस क्रिएशन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मालूम हो कि करीना लैक्मे की ब्रैंड ऐम्बैसडर हैं इसलिए फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले के लिए हर साल करीना अपने रैम्प पर उतरती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर करीना

बड़ा पर्दा

इन फिल्मों में करीना आएंगी नजर

बड़े पर्दे की बात करें तो करीना, अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में दिखाई देेने वाली हैं। फिल्म पहले सितंबर में रिलीज़ होने वाली थी, फिर इसे दिसंबर तक के लिए खिसका दिया गया। इसके अलावा वह इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आने वाली हैं। करीना जुलाई से शूटिंग शुरू करेंगी। करीना, करण की मल्टीस्टारर 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।