आमिर ने '3 इडियट्स' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- राजू पटकथा पर काम कर रहे
क्या है खबर?
सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता आमिर खान ने फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस लोकप्रिय फिल्म के दूसरे भाग की पटकथा पर काम कर रहे हैं। आमिर के इस खुलासे से कार्यक्रम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से फिल्म के फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
खुलासा
आमिर का खुलासा
आमिर ने कहा, "वैसे, मुझे ज्यादा कुछ बताने की इजाजत नहीं है, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि हां, राजू पटकथा पर काम कर रहे हैं। असल में, उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में जब मैं वापस आऊंगा, तब वह मुझे पटकथा का आखिरी संस्करण सुनाएंगे। तो, बस उम्मीद है कि सब अच्छा रहे।"
फिलहाल फिल्म की शूटिंग या रिलीज की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
The craze of #3Idiots in foreign ✨#AamirKhan talks about #3Idiots sequel and crowd gets excited.
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 23, 2026
In next 2-3 weeks, #RajkumarHirani will give me the final narration, so fingers crossed🤞 pic.twitter.com/cc3Ki1cISB
शुरुआत
2027 में '3 इडियट्स' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं आमिर
साल 2026 की शुरुआत में आई कुछ रिपोर्ट्स में कयास लगाए गए थे कि आमिर के अपने अन्य प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद, अप्रैल 2027 के आसपास इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है, लेकिन इन योजनाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' में आमिर, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।