Loading...
आमिर खान की नई पहल, लेकर आएंगे कविताएं और आम जनता की अनसुनी कहानियां
आमिर खान ने 'वन्स अपॉन ए माइक' लॉन्च किया

आमिर खान की नई पहल, लेकर आएंगे कविताएं और आम जनता की अनसुनी कहानियां

Oct 09, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार आमिर खान ने देश के जमीनी हुनरबाजों को एक बड़ा मंच देने का फैसला किया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'आमिर खान टॉकीज' पर एक अनाेखा ओपन माइक शो 'वन्स अपॉन अ माइक' शुरू किया है। इसका ऐलान आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा किया गया। इस पहल की शुरुआत मशहूर आर्ट कलेक्टिव 'कम्यून' के सहयोग से की गई है। इसके जरिए उन आवाजों को दर्शकों के सामने लाया जाएगा, जिन्हें मुख्यधारा के मनोरंज में जगह नहीं मिलती।

ऐलान

'वन्स अपॉन अ माइक' से पहला वीडियो आया

प्रोडक्शन ने घोषणा करते हुए लिखा, 'यह वो महफिल है जहां कहानियां उड़ान भरेंगी... यहां अलग अंदाज है और उस अंदाज की एक आवाज भी है।'

इस मंच की खास बात यह होगी कि यहां सिर्फ कविताएं नहीं सुनाई जाएंगी, बल्कि रैप, स्पोकन वर्ड और आम जनता की अनसुनी कहानियों को भी दुनिया के सामने लाया जाएगा।

निर्माताओं ने पहला वीडियो भी जारी किया है, जिसकी शुरुआत मुंबई की महिला रैपर सानिया एमक्यू की सच्ची और दमदार कहानी से हुई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT