Page Loader
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ने किया सिर पर वार

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ने किया सिर पर वार

Jul 30, 2019
04:30 pm

क्या है खबर?

सही कहते हैं हर चीज़ की एक कीमत होती है। मशहूर होने की भी एक कीमत होती है। मशहूर होने के बाद आपके लाखों-करोड़ों फ़ैन्स के साथ कई दुश्मन भी बनते हैं। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। उनका मशहूर होना ही, उनके लिए मुसीबत बन गया। दरअसल, हाल ही में गुरु रंधावा के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला किया। हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आइए जानें।

हमला

हमलावर ने पीछे से किया सिर पर वार

जानकारी के अनुसार, एक अनजान व्यक्ति ने रंधावा पर पीछे से सीधे उनके सिर पर वार किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। रंधावा पर यह हमला उस समय हुआ, जब वो एक शो करके वापस लौट रहे थे। यह हमला किस वजह से और किसने किया है, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं, इस मामले में रंधावा ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी

ख़तरे से बाहर हैं रंधावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंधावा पर यह हमला कनाडा के वैंकुवर में हुआ। वहाँ रंधावा एक म्यूज़िक शो करके वापस लौटने के लिए अपने कार में बैठने ही वाले थे कि किसी ने पीछे से उनके सिर पर अनजानी चीज़ से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई और वह घायल हो गए। हालाँकि, अब वो ख़तरे से बाहर हैं। इस घटना की जानकारी उनके दोस्त पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी।

फेसबुक पोस्ट

हमले के वक़्त रंधावा के साथ ही थे हरपाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरपाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूँ। वह सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की इज़्ज़त करता है।' बताया जा रहा है कि जब रंधावा के ऊपर पीछे से किसी ने हमला किया, तो हरपाल भी वहीं पर थे। हरपाल और रंधावा बहुत क़रीबी दोस्त हैं और अपना ज़्यादातर समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं।

फेसबुक पोस्ट

प्रीत हरपाल का फेसबुक पोस्ट

फ़ैन्स

हर उम्र के लोग हैं रंधावा के फ़ैन्स

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर गुरु रंधावा आज युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों के बीच काफ़ी मशहूर हैं। रंधावा ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सिंगल्स भी गाए हैं। उनका 'लाहौर', 'पटोला', दारू वरगी' और 'हाई रेटेड गबरू' काफ़ी प्रसिद्ध गाना है। रंधावा के चाहने वाले न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी ख़ूब हैं। आए दिन उनके शो विदेशों में होते रहते हैं।