LOADING...
सलमान खान ने काले हिरण मामले पर दिया बयान, जानें कब क्या हुआ
काले हिरण मामले पर सलमान ने दिया बयान

सलमान खान ने काले हिरण मामले पर दिया बयान, जानें कब क्या हुआ

Apr 30, 2023
12:01 pm

क्या है खबर?

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और लाखों लोग उनके दीवाने हैं। उनके प्रशंसक उनकी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफसक्रीन व्यक्तित्व के भी कायल हैं। हालांकि, सलमान के साथ जुड़े विवाद भी कम नहीं हैं, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना होती है। काला हिरण शिकार मामला ऐसा ही एक मामला है, जो लंबे समय से चल रहा है। अब सलमान ने इस पर बयान देते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। आइये जानते हैं कि मामले में कब क्या हुआ।

खबर

जो भी फैसला होगा, मुझे मंजूर होगा- सलमान 

इंडिया टीवी से बातचीत में सलमान ने कहा, "मुझे नहीं पता यह क्या है। हमारी न्यायपालिका बहुत सक्षम है। वह तय करेगी। हमारे जज तय करेंगे। जो भी फैसला आएगा, मुझे मंजूर होगा। आप लेकर आइए।" लगातार मिल रही हत्या की धमकियों पर भी सलमान ने कहा कि उन्हें सुरक्षा दी गई है। इसकी वजह से अब वह पहले की तरह खुलकर घूम नहीं सकते। उनके प्रशंसकों को भी इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है।

मामला

1998 में किया था काले हिरण का शिकार

सलमान पर आरोप है कि 1998 में उन्होंने राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर चिंकारा और काले हिरण का शिकार किया था। तब वह जोधपुर में अपनी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। बिश्नोई समाज के लोगों ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विलुप्त होने की कगार पर प्रजाति के जानवर को मारने के लिए सलमान को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

Advertisement

सजा 

2006 में हुई थी 5 साल की सजा

अप्रैल, 2006 में ट्रायल कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। अगस्त, 2007 में जोधपुर हाई कोर्ट ने सलमान की सजा को खत्म कर दिया था, लेकिन उन्हें विदेश जाने की की इजाजत नहीं थी। सजा खारिज होने से पहले सलमान एक हफ्ते जेल में रहे थे। जुलाई, 2012 में जोधपुर हाई कोर्ट ने सलमान और अन्य आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आरोप तय किया था, जिसके बाद मामले में सुनवाई शुरू हुई।

Advertisement

सजा

2018 में सलमान को 5 साल की सजा 

जुलाई, 2016 में जोधपुर हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सलमान को चिंकारा शिकार मामले में बरी कर दिया। इसके बाद राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। अप्रैल 2018 में जोधपुर हाई कोर्ट ने काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। जमानत मिलने से पहले सलमान ने 2 दिन जेल में बिताए थे। इस मामले में दो याचिकाएं अब भी लंबित हैं।

Advertisement