
घर बैठे अंतरिक्ष की सैर करना चाहते हैं तो ज़रूर देखने हॉलीवुड की ये पाँच फिल्में
क्या है खबर?
फिल्में देखना आख़िर किसे पसंद नहीं होता है। फिल्मों के मामले में हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है।
कुछ लोगों को कॉमेडी फिल्में देखना पसंद होता है, तो कुछ लोग ऐक्शन वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इन सबसे हटकर दूसरी दुनिया यानी अंतरिक्ष पर बनी फिल्में देखना पसंद होता है।
अगर आप भी उन्ही में से एक हैं, तो आपको हॉलीवुड की ये पाँच फिल्में ज़रूर देखनी चाहिए।
फिल्म 1
'एलियन': दूसरे दुनिया के जीवों का ख़तरा
अगर आपको दूसरी दुनिया और वहाँ के जीवों की फिल्में देखना पसंद है, तो आपको 'एलियन' ज़रूर देखनी चाहिए।
इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने 1986 में किया था।
फिल्म में एलेन रिप्ले को भू-भाग कॉलोनी के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए ग्रह LV-426 पर वापस भेजा जाता है। वहाँ उनके पास एलियन क्वीन और उसके वंश का सामना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।
इसमें सिगोरनी विवर, मिचेल बीन और कैरी हेन हैं।
फिल्म 2
'स्टार वार्स: एपिसोड 1- द फैंटम मेनेस'
स्टार वार्स फिल्म सिरीज़ के दुनियाभर में दीवाने हैं। यह फिल्म देखते समय आप बोर नहीं हो सकते हैं।
'स्टार वार्स: एपिसोड 1- द फैंटम मेनेस' का निर्देशन 1999 में जॉर्ज लुकस ने किया था।
फिल्म में दो जडाई योद्धा किसी ऐसे की तलाश करते हैं, जो फ़ोर्स में शांति ला सके। उनकी खोज एक बच्चे पर ख़त्म होती है। इसमें अच्छाई और बुराई की जंग दिखाया गया है।
फिल्म में लियाम निसन, इवान मक्ग्रेगर और नैटली पोर्टमैन हैं।
फिल्म 3
'स्टार ट्रेक': अंतरिक्ष में जंग
'स्टार ट्रेक' अंतरिक्ष की लड़ाईयों के ऊपर बनी एक बेहतरीन फिल्म है।
इसका निर्देशन 2009 में जे जे अब्राम्स ने किया था।
फिल्म में जेम्स कर्क एक मानव और स्पॉक आधा मानव और आधा वल्कन USS इंटरप्राइज के चालक दल में शामिल हैं। वहीं रोमुलान नस्ल का नीरो, जो ग्रहों को नष्ट करना चाहता है, उससे इंटरप्राइज की लड़ाई होती है।
फिल्म में क्रिस पाइन, जैखरी क्विंटो, कार्ल अर्बन और जो सैलडाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म 4
'अवतार': पैंडोरा ग्रह नावी जीवों की कहानी
जब अंतरिक्ष की बेहतरीन फिल्मों की बात होती है, तो 'अवतार' का नाम आता ही है।
इसका निर्देशन 2009 में जेम्स कैमरून ने किया था। इसके VFX की जमकर तारीफ़ हुई थी।
जेक सली अपने भाई की जगह नावी जीवों के ग्रह पैंडोरा प्रयोग के लिए जाता है। वहाँ वह नावी द्वारा स्वीकार लिया जाता है और अंत में उनके लिए इंसानों से लड़ता है।
फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो सैलडाना, स्टीफ़ेन लैंग और मीशेल रोड्रिगेज मुख्य भूमिकाओं में थीं।
फिल्म 5
'द मार्सियन': मंगल ग्रह पर जीवन
किसी दूसरे ग्रह पर जीवन कैसा होता है, 'द मार्सियन' को देखकर समझा जा सकता है।
इसका निर्देशन रिडली स्कॉट ने 2015 में किया था।
फिल्म में मार्क वाटनी को उनका क्रू मृत समझकर मंगल ग्रह पर छोड़कर चला जाता है। इसके बाद वह बची हुई खाद्य सामग्रियों के साथ मंगल ग्रह पर जीने के लिए संघर्ष करता है।
इसमें मैट डीमन, जेसिका चैस्टेन, केट मारा, चिवेटेल एजीयोफ़ॉर, जेफ़ डेनियल और मिचेल पेना थे।