NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कॉमेडी फिल्मों का शौक है तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    कॉमेडी फिल्मों का शौक है तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में

    कॉमेडी फिल्मों का शौक है तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन फिल्में

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 03, 2019
    10:58 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। कुछ फिल्में लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं, तो कुछ फिल्में लोगों को जमकर गुदगुदाती हैं।

    हॉलीवुड में कई ऐसी कॉमेडी फिल्में बनी हैं, जो हर समय लोगों को हँसाने का कम करती हैं।

    अगर आप कॉमेडी फिल्मों के दीवाने हैं, तो आज हम आपको हॉलीवुड की कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए।

    फिल्म 1

    'शॉन ऑफ द डेड': मजाकिया अंदाज़ में ज़ॉम्बी से मुकाबला

    शॉन ऑफ द डेड' अपने तरह की अनोखी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन एडगर राइट ने 2004 में किया था।

    फिल्म में शॉन नाम के एक सेल्समैन की कहानी है, जिसके जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है। उसके जीवन में उस समय बदलाव आता है, जब उसका सामना ज़ॉम्बी के एक पूरे समुदाय से होता है। इस दौरान कई गुदगुदाने वाले पल आते हैं।

    इसमें सिमोन पेग, एडगर राइट और निक फ़्रॉस्ट मुख्य भूमिकाओं में थे।

    फिल्म 2

    'ज़ॉम्बीलैंड': हँसते-हँसाते ज़ॉम्बी का ख़ात्मा

    ज़ॉम्बी के ऊपर बनी 'ज़ॉम्बीलैंड' एक और मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन रूबेन फ़्लाइशर ने 2009 में किया था।

    फिल्म में उस समय की कहानी है, जब पृथ्वी पर हर जगह ज़ॉम्बी फैल गए हैं और कोलंबस नाम का युवक तीन अपरिचितों के साथ मिलकर उनका सामना करता है। इसी बीच कई ऐसे पल आते हैं, जब ख़ूब हँसी आती है।

    इसमें वुडी हैरेल्सॉन, जेसी आयज़ेन्बर्ग, अंबर हार्ड, एबिगेल ब्रेसलिन और बिल मरे थे।

    फिल्म 3

    'दिस इज़ द एंड': आख़िरी समय में मज़ाक

    'दिस इज़ द एंड' हॉलीवुड कलाकारों के ऊपर बनी है। इसका निर्देशन 2013 में सेथ रोगेन और इवान गोल्डबर्ग ने मिलकर किया था।

    फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता जेम्स फ़्रैंको अपने घर पर पार्टी देते हैं। पार्टी के दौरान ही धरती का अंत शुरू हो जाता है। इस दौरान कई ऐसे पल आते हैं, जो हँसने पर मजबूर कर देते हैं।

    इसमें जेम्स फ़्रैंको, सेथ रोगेन, डैनी मक्ब्राइड, जोनाह हिल, क्रैग रॉबिन्सन और पॉल रुड ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

    फिल्म 4

    '22 जंप स्ट्रीट': कॉलेज में ड्रग्स की खोज

    '22 जंप स्ट्रीट' में कॉमेडी और ऐक्शन का ताड़का समान रूप से देखने को मिल सकता है।

    इसका निर्देशन 2014 में फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर ने मिलकर किया था।

    फिल्म में श्मिट और जेनको नाम के दो अंडरकवर कॉप को एक कॉलेज में ड्रग्स की खोज करने मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म में गुदगुदाने वाला पल तब आता है, जब श्मिट, माया नाम की लड़की से मिलता है।

    इसमें चैनिंग टेटम, जोनाह हिल और आइस क्यूब थे।

    फिल्म 5

    'डेडपूल': सुपरहीरो की कॉमेडी

    'डेडपूल' एक बेहतरीन सुपरहीरो वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन 2016 में टीम मिलर ने किया था।

    इसमें वेड विल्सन नाम के एक व्यक्ति की कहानी है, जो कैंसर ठीक करवाने के लिए अपने ऊपर प्रयोग करवाता है।

    प्रयोग का असर उल्टा होता है और उसका चेहरा कुरूप हो जाता है, साथ में उसे कुछ शक्तियाँ भी मिलती हैं। फिल्म में कई गुदगुदाने वाले पल आते हैं।

    इसमें रयान रेनॉल्ड्स, मॉरीना बक्करिन और एड स्क्रीन थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    स्पाइडर-मैन ने गलती से अपलोड की ट्विटर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम', जानिए क्या है मामला मनोरंजन
    #Oscars2019: पढ़ें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, इस भारतीय फिल्म को भी मिली जगह बॉलीवुड समाचार
    महात्मा गांधी पर बनी फिल्म 'द गांधी मर्डर' भारत में नहीं होगी रिलीज़, ये है वजह बॉलीवुड समाचार
    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़ बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'RX 100' के हिंदी रीमेक में सुनील शेट्टी के बेटे के साथ नज़र आएंगी तारा मनोरंजन
    48 की उम्र में भी फिट हैं सुपरमॉडल पद्मा लक्ष्मी, बिकिनी फोटो हो रही वायरल, देखें हॉलीवुड समाचार
    इंतजार खत्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी दयाबेन की वापसी मनोरंजन
    'पीएम नरेन्द्र मोदी' के निर्माताओं को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 30 मार्च तक मांगा जवाब नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन

    कुछ समय के लिए जस्टिन बीबर को गाते हुए नहीं देख पाएंगे फैन्स, जानें कारण जस्टिन बीबर
    आ गई अर्जुन-मलाइका की शादी की तारीख, अगले महीने इस तारीख को होगी वेडिंग! बॉलीवुड समाचार
    बाइक के साथ फिर 'धूम' मचाएंगे जॉन अब्राह्म, अगली फिल्म में होगा बेहद खास किरदार बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स इंडिया ने अनाउंस की 'सेक्रेड गेम्स 2' की रिलीज़ डेट, एपिसोड्स के ये होंगे टाइटल! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025