LOADING...
'2.0' के लीक होने का खतरा, हाई कोर्ट ने दिए 12,000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश

'2.0' के लीक होने का खतरा, हाई कोर्ट ने दिए 12,000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश

Nov 29, 2018
01:24 pm

क्या है खबर?

सुपर स्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म '2.0' गुरुवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार अब इस फिल्म के ऊपर पाइरेसी का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर मद्रास हाई कोर्ट काफ़ी सख्त नजर आ रहा है। हाई कोर्ट ने इस फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए 12,000 से ज़्यादा वेबसाइटों को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।

लगाम

'तमिल रॉकर्स' के ऊपर लगाम लगाना जरुरी

खबरों के अनुसार 2.0 के निर्माताओं ने 'तमिल रॉकर्स (TamilRockers)' को जल्द से जल्द बंद करने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'तमिल राकर्स' 2,000 से ज़्यादा वेबसाइट को ऑपरेट करते हैं। जानकारों का कहना है कि 'तमिल रॉकर्स' एक वेबसाइट ब्लॉक होने के बाद दूसरे URL या फिर अलग एक्स्टेंशन से नई वेबसाइट बना लेते हैं। उनकी इसी आदत की वजह से '2.0' के निर्माताओं का मानना है कि उनके ऊपर लगाम लगाना जरूरी है।

जानकारी

कई फिल्मों को लीक कर चुके हैं 'तमिल रॉकर्स'

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान', 'सरकार', 'सुई-धागा', 'अंधाधुन' और 'नोटा' जैसी फिल्मों को भी 'तमिल रॉकर्स' ने लीक कर दिया था। '2.0' के प्रोडक्शन हाउस 'लाइका प्रोडक्शन' के वकील ने 12,564 अवैध वेबसाइटों की लिस्ट बनाई है।

Advertisement

कलेक्शन

'2.0' के पहले दिन का कलेक्शन हो सकता है Rs. 100 करोड़

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला का '2.0' के बारे में कहना है कि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है। एडवांस बुकिंग के दौरान ही पूरे भारत में 12 लाख टिकट बिक गए हैं। '2.0' के निर्माण में लगभग Rs. 450 करोड़ खर्च हुए हैं। इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही लगभग Rs. 100 करोड़ हो सकता है।

Advertisement

अक्षय कुमार

2.0 में खलनायक बने हैं अक्षय कुमार

दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अक्षय कुमार ने थलाइवा के आगे इस फिल्म में एक खलनायक का किरदार निभाया है। अक्षय कुमार ने '2.0' में क्रोमैन का किरदार निभाया है, जो देखने में बहुत ज़्यादा डरावना है। यकीनन अक्षय कुमार को क्रोमैन के रूप में देखकर दर्शकों को मजा आएगा।

Advertisement