NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी के कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी के कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
    उत्तर प्रदेश में 411 पदों पर निकली भर्ती

    उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी के कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू

    लेखन राशि
    Oct 09, 2023
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 411 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (9 अक्टूबर) से शुरू कर दी है।

    इस भर्ती अभियान के जरिए समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इस सरकारी नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

    आइए आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता मापदंडों के बारे में जानते हैं।

    पद

    जानें पदों का विवरण

    आयोग ने पहले 181 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब पदों की संख्या 411 हो गई है।

    RO के लिए 334 और ARO के लिए 77 पद हैं।

    आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या आवश्यकतानुसार घट-बढ़ सकती है।

    भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक और O लेवल प्रमाणपत्र प्राप्त युवा आवेदन कर सकते हैं।

    हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति होना अनिवार्य है। अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    21 से 40 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 15 साल की छूट मिलेगी।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होंगे, इसमें सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, विश्व भूगोल, उत्तर प्रदेश की शिक्षा-संस्कृति और सामान्य हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे।

    मुख्य परीक्षा में 3 पेपर होंगे, इसमें सामान्य हिंदी और आलेखन, हिंदी निबंध और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

    चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 (44,900-1,42,400) और पे लेवल 8 (47,600-1,51,100) के अनुसार वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

    लॉग इन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद दोबारा लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म खोलें।

    इसमें मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए सामान्य/EWS/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क देना होगा।

    SC/ST वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये और दिव्यांग वर्ग के लिए 25 रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: अमेठी में बिना दीवार के एक साथ बना दिए गए 4 शौचालय, वीडियो वायरल अमेठी
    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया बड़ा बदलाव, 71 प्रतिशत जिला इकाइयों के बदले अध्यक्ष भाजपा समाचार
    उत्तर प्रदेश: आगरा में दरोगा को बंधक बनाकर पीटा गया, लड़की के कपड़े फाड़ने का आरोप आगरा
    कानपुर: छात्र से कराई उठक-बैठक तो पिता ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा, देखें वीडियो कानपुर

    सरकारी नौकरी

    झारखंड में निकली सिविल जज के पदों पर भर्ती, 21 अगस्त से करें आवेदन झारखंड
    UPPSC ने स्टाफ नर्स के 2,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन UPPSC
    IBPS: 4,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी IBPS
    SSC ने ट्रांसलेटर के 307 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन SSC (कर्मचारी चयन आयोग)

    रोजगार समाचार

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1,191 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन भारत सरकार
    JSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अगस्त से नवंबर के बीच होगी 35,894 पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    राजस्थान में महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के 50,000 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू राजस्थान
    भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, 26 अगस्त से करें आवेदन सेना में भर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025