NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश पुलिस की 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, 2,430 पदों पर होगी भर्ती
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश पुलिस की 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, 2,430 पदों पर होगी भर्ती
    उत्तर प्रदेश पुलिस की 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित

    उत्तर प्रदेश पुलिस की 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, 2,430 पदों पर होगी भर्ती

    लेखन राशि
    Jan 02, 2024
    10:43 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा निकाली गई अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है।

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी, प्रधान परिचालक और सहायक परिचालक के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना देख सकते हैं।

    पद

    2,430 पदों पर होनी है भर्ती

    इन तीनों भर्ती परीक्षाओं के जरिए कुल 2,430 पद भरे जाएंगे। इनमें रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के लिए 1,374 पद हैं।

    प्रधान परिचालक के 936 और कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जनवरी, 2022 में जारी की गई थी।

    इसके बाद से ही उम्मीदवार परीक्षा तारीखों का इंतजार कर रहे थे। अब 2 साल के बाद इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

    पैटर्न

    ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न

    ये तीनों भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान और विज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि और तार्किक क्षमता से सवाल पूछे जाएंगे।

    प्रत्येक भाग से 40-40 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 2.5 अंक मिलेंगे, इस तरह परीक्षा 400 अंक की होगी।

    परीक्षा हल करने के लिए 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। खास बात ये है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    परिणाम

    नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तैयार होगा परिणाम

    ये भर्ती परीक्षाएं 29 जनवरी से 10 फरवरी के बीच अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएंगी। ऐसे में परीक्षा परिणाम नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तैयार होगा।

    परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 3 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद परिणाम जारी होगा।

    लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    पुलिस

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस (कांस्टेबल) के पदों पर सीधी भर्ती, 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है।

    इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में नाबालिग के बलात्कार और हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर उत्तर प्रदेश
    भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी अंबाला से हुए गिरफ्तार चंद्रशेखर आजाद
    उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    कानपुर: लापता बेटी को ढूंढने के बहाने दरोगा ने पिता के खर्च पर निपटाए अपने काम उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

    उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,430 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
    उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती: धोखाधड़ी के आरोप में 100 से अधिक गिरफ्तार, SIT जांच की मांग उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025