NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, गलती से भी न लें इनमें दाखिला
    अगली खबर
    UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, गलती से भी न लें इनमें दाखिला
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने जारी की 21 फर्जी विश्वविद्यायलों की लिस्ट (फोटो- लाइव लॉ)

    UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, गलती से भी न लें इनमें दाखिला

    लेखन गौसिया
    Aug 27, 2022
    10:30 am

    क्या है खबर?

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शुक्रवार को 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। इनमें से आठ विश्वविद्यालय दिल्ली के और चार उत्तर प्रदेश के हैं।

    इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय हैं, जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में एक-एक है।

    पिछले साल भी UGC ने 21 विश्वविद्यालयों को फर्जी पाया था, जहां नियमों को ताक पर रख कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

    जांच

    UGC को लगातार मिल रही थी शिकायत

    UGC ने बताया कि उसे लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। जांच करने पर पता चला कि यहां नियमों के खिलाफ कई कोर्स चलाए जा रहे हैं।

    UGC ने स्टूडेंट्स के लिए अलर्ट जारी किया है।

    UGC ने कहा, "बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया रजिस्टर्ड नहीं है, उसमें दाखिला न लें। विश्वविद्यालय ने UGC अधिनियम 1956 का उल्लंघन करते हुए कई डिग्री कोर्स करा रही है। ऐसे में यहां से कोर्स करना करियर के लिए नुकसान साबित हो सकता है।"

    बयान

    UGC के सचिव रजनीश जैन ने क्या कहा?

    UGC के सचिव रजनीश जैन ने कहा, " UGC अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे कम से कम 21 झूठी और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।"

    कानून

    बगैर इन नियमों के कोई भी संस्थान नहीं लगा सकता 'विश्वविद्यालय'

    UGC अधिनियम की धारा 22 के तहत ऐसे विश्वविद्यालय जो सेंट्रल अधिनियम, प्रोविजनल अधिनियम, स्टेट अधिनियम के तहत स्थापित हों या धारा 3 के संस्थान का दर्जा रखते हों, वे ही स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान कर सकते हैं।

    ऐसे संस्थान, जिन्हें संसदीय अधिनियम के तहत डिग्री देने का विशेष अधिकार मिला हो, वे भी डिग्री दे सकते हैं।

    UGC ने कहा, "कोई भी इंस्टीट्यूट अपने नाम के आगे विश्वविद्यालय शब्द तभी लगा सकता जब इन नियमों के तहत रजिस्टर्ड हो।"

    लिस्ट

    ये हैं दिल्ली और उत्तर प्रदेश के फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम

    दिल्ली में जारी आठ फर्जी विश्वविद्यालय के नाम ये हैं।

    अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, व्यावसायिक विश्वविद्यालय, ADR केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थान, स्वरोजगार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय।

    उत्तर प्रदेश में चार फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम- गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा परिषद।

    लिस्ट

    अन्य राज्य के फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम

    कर्नाटक में फर्जी विश्वविद्यालय बड़ागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी है।

    केरल में सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम् और महाराष्ट्र में राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी फर्सी विश्वविद्यालय की लिस्ट में शामिल हैं।

    वहीं पश्चिम बंगाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टनेरिटव मेडिसन और इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, दोनों विश्वविद्यालय का नाम शामिल है।

    इसके अलावा UGC ने पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी फर्जी विश्वविद्यालय होने की जानकारी दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    विश्वविद्यालय
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    ताज़ा खबरें

    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल
    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली: मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आते ही सतर्क हुई सरकार, अस्पतालों में बनाए आइसोलेशन वार्ड अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला, नाइजीरिया की महिला को पाया गया संक्रमित नाइजीरिया
    राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते सोनिया गांधी
    महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है दिल्ली पुलिस

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: NAAC की A++ ग्रेड हासिल कर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास योगी आदित्यनाथ
    प्रमिता ने कैंसर से जंग लड़ते हुए कक्षा 12 में हासिल किए 97.75 प्रतिशत अंक लखनऊ
    UPPSC: PCS की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPPSC
    लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में हुआ सुधार, पिछले साल 3 लाख रहा आंकड़ा UNICEF

    विश्वविद्यालय

    तमिलनाडुः कॉलेज हॉस्टल में PUBG पर रोक, वार्डन बोले- छात्रों को लत लग गई तमिलनाडु
    एमबीए से लेकर बीटेक की असली जैसी नकली मार्कशीट बना रही है यह फ्रॉड कंपनी नैनीताल
    पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के VC छात्रों से बोले- किसी से झगड़ा हो जाए तो मर्डर करके आना उत्तर प्रदेश
    JNU: MBA में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, पढ़े पूरी जानकारी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    UGC-AICTE: अब हर महीने की 30 तारीख को ही छात्रों को मिल जाएगी स्कॉलरशिप भारत की खबरें
    क्या नए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की डिग्री भी हैं फेक? जानें पूरा विवाद नरेंद्र मोदी
    UGC का नया कैलेंडर जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र विश्वविद्यालय
    UGC ने देश में चल रही 24 यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किया- धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025