मध्य प्रदेश: 12वीं में एक ही स्कूल की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप
क्या है खबर?
लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।
इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है।
इतना ही नहीं इस साल एक ही स्कूल की दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वे न सिर्फ एक ही स्कूल की छात्राएं हैं बल्कि अच्छी सहेलियां भी हैं। दोनों ने ही समान नंबर प्राप्त किए हैं।
नंबर
दोनों के आए 99 प्रतिशत नंबर
मंदसौर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो सहेलियों प्रिया लाल और रिंकू बाथरा ने 500 नंबर में से 495 नंबर प्राप्त कर टॉप किया है। दोनों लड़कियों ने विज्ञान धारा (गणित) से परीक्षाएं दी थीं।
प्रिया कंगहट्टी की रहने वाली हैं और उनके पिता शंभू लाल किसान हैं।
वहीं रिंकू जावद की रहने वाली हैं और उनके पिता मुकेश बाथरा की एक छोटी सी मिठाई की दुकान है। वे पढ़ाई के लिए अपने नाना के घर मंदसौर आई थी।
बयान
पढ़ाई करते-करते बन गए अच्छे दोस्त- प्रिया
हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार प्रिया का कहना है कि वे दोनों एक साथ पढ़ाई करती-करती बहुत अच्छी दोस्त बन गईं। जब वे गांव से पहली बार स्कूल आईं थीं तो सबसे पहले रिंकू ने ही उनसे बात की थी और उन्हें दूसरे छात्रों से मिलवाया था। वे देर से स्कूल पहुंचती थीं, क्योंकि उनके घर स्कूल काफी दूर था। इसलिए कई बार उनकी क्लासेस छूट जाती थीं, तब रिंकू उनकी मदद करती थीं।
बयान
शिक्षकों ने किया प्रेरित- रिंकू
रिंकू ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन दोनों के समान नंबर आए हैं। वे दोनों एक ही नोट्स से पढ़ाई करती थी। वे दोनों किताबी कीड़ा नहीं हैं। वे दोनों खूब खेलती थीं और खूब बातें भी करती थीं। उनके स्कूल में शिक्षक उनके मित्र थे और उन्होंने उन्हें हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
रिंकू और प्रिया रोजाना तीन-चार घंटे पढ़ाई करती थीं और उन्हें कभी भी पढ़ाई के दौरान कोई दबाव नहीं था।
जानकारी
दोनों बनना चाहती हैं IAS अधिकारी
टिफिन शेयर करने से लेकर पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को दूर करने तक प्रिया और रिंकू दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। इतना ही नहीं वे दोनों अपने भविष्य के लिए एक जैसा सोचती हैं। दोनों ही भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) बनना चाहते हैं।
रिजल्ट
कुल 68.81 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा
सोमवार दोपहर घोषित किए गए रिजल्ट के अनुसार 68.81 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। जिसमें 73.40 प्रतिशत लड़कियों ने और 64.66 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है।
वाणिज्य धारा में मुफददल अरविवाला ने 97.42 नंबर के साथ टॉप किया और अनुष्का गुप्ता ने विज्ञान (जीव विज्ञान) में 98 प्रतिशत नंबर के साथ टॉप किया है।
वहीं मानविकी में खुशी सिंह ने 97.2 नंबर प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
बयान
दोनों लड़िकयां पढ़ने में थी होशियार- शिक्षक
उनके शिक्षक किशोर सिंह का कहना है कि वे दोनों पढ़ाई में होशियार थीं। इसलिए उन्हें मेरिट लिस्ट में उनके नाम आने की उम्मीद थी। हालांकि, यह उनके लिए एक बड़ा आश्चर्य था कि दोनों लड़कियों के एक समान नंबर आए हैं।
बता दें कि दोनों सहेलियां अपनी आगे की पढ़ाई भी एक साथ करना चाहती हैं और दिल्ली जाकर एक साथ UPSC परीक्षा के लिए तैयार करना चाहती हैं।
रिजल्ट
कुल 68.81 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा
सोमवार दोपहर घोषित किए गए रिजल्ट के अनुसार 68.81 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। जिसमें 73.40 प्रतिशत लड़कियों ने और 64.66 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है।
वाणिज्य में मुफददल अरविवाला ने 97.42 नंबर के साथ टॉप किया और अनुष्का गुप्ता ने विज्ञान (जीव विज्ञान) में 98 प्रतिशत नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं मानविकी में खुशी सिंह ने 97.2 नंबर प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।