NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद भारत में सबसे ज्यादा मशहूर हैं ये पांच मेडिकल कोर्स, बनेगा बेहतर करियर
    करियर

    12वीं के बाद भारत में सबसे ज्यादा मशहूर हैं ये पांच मेडिकल कोर्स, बनेगा बेहतर करियर

    12वीं के बाद भारत में सबसे ज्यादा मशहूर हैं ये पांच मेडिकल कोर्स, बनेगा बेहतर करियर
    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 24, 2020, 11:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    12वीं के बाद भारत में सबसे ज्यादा मशहूर हैं ये पांच मेडिकल कोर्स, बनेगा बेहतर करियर

    2020 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी/मार्च, 2020 में किया जा रहा है। 12वीं पास करने के बाद छात्र एक ऐसा करियर बनाना चाहते हैं, जिसमें वे अच्छा भविष्य बना सकें। 12वीं साइंस से करने वाले छात्रों के बीच मेडिकल में करियर बनाना काफी लोकप्रिय करियर विकल्प है। 12वीं के बाद विभिन्न प्रकार के मेडिकल कोर्स होते हैं। आज इस लेख में हम आपको भारत में कराए जा रहे कुछ टॉप मेडिकल कोर्सों के बारे में बताएंगे।

    MBBS है सबसे लोकप्रिय विकल्प

    बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प है। इसकी पढ़ाई काफी कठिन होती है। ये स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम है। इसमें प्रवेश लेने के लिए आपको राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होना होगा। NEET 2020 का आयोजन 03 मई, 2020 को किया जाएगा। MBBS 5.5 वर्ष का पाठ्यक्रम है। इसको करने के लिए लाखों रुपये का खर्चा होता है। NEET के अलावा इसमें प्रवेश का कोई और माध्यम नहीं है।

    BDS में ले सकते हैं प्रवेश

    MBBS के लिए सीट कम होने के कारण कई छात्र इसमें प्रवेश नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोंगो के लिए बैचलर ऑफ डेंटल साइंस (BDS) एक काफी अच्छा विकल्प है। इसे करके आप दातों के डॉक्टर बनते हैं। ये कोर्स 4.5 साल का होता है। इसमें आपक 20 लाख रुपये तक का खर्चा आता है। इसमें प्रवेश के लिए आपको राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा NEET में शामिल होना होगा। NEET 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।

    BHMS करके बनें होम्योपैथिक डॉक्टर

    बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) भी एक अच्छा और लोकप्रिय करियर विकल्प है। इसके माध्यम से आप होम्योपैथिक के डॉक्टर बनते हैं। ये पाठ्यक्रम भी MBBS की तरह 5.5 वर्ष का होता है। जिसमें 4.4 साल का एकेडमिक सेशन और 1.5 साल की इंटर्नशिप शामिल है। इसमें भी NEET के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। इस कोर्स को करने में लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।

    BAMS करके बनाएं करियर

    आयुर्वेद का जन्म भारत में हुआ था और इसी कारण लोग आयुर्वेदिक मेडिसिन में विश्वास करते हैं। आयुर्वेद से लोगों का इलाज करने के लिए आप बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन और सर्जरी (BAMS) कोर्स कर सकते हैं। ये कोर्स 5.5 साल का है और इसमें लगभग तीन लाख रुपये तक का खर्चा आता है। इसमें भी प्रवेश NEET के माध्यम से दिया जाता है। आधुनिक दवाएं और पारंपरिक आयुर्वेद की पढ़ाई करने वालों के लिए ये काफी उपयोगी है।

    BSc नर्सिंग में बनाएं एक बेहतरीन करियर

    ऊपर बताए गए कोर्सेस के अलावा आप बैचलर ऑफ नर्सिंग (BSc नर्सिंग) कर सकते हैं। ये कोर्स पूरे चार साल का होता है और इसे करने में लगभग तीन लाख रुपये तक का खर्चा होता है। इसमें प्रवेश के लिए आप लोकप्रिय प्रवेश परीक्षा AIIMS BSc नर्सिंग 2020 में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2020 तक चलेगी और परीक्षा का आयोजन जून, 2020 में किया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023