NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत के इन टॉप संस्थानों में लें प्रवेश
    अगली खबर
    एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत के इन टॉप संस्थानों में लें प्रवेश

    एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत के इन टॉप संस्थानों में लें प्रवेश

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 30, 2019
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    भारत में 12वीं बाद छात्रों के बीच सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला प्रोफेशनल कोर्स इंजीनियरिंग और डॉक्टर है, लेकिन इसने अलावा भी कई विकल्प हैं जिसमें आप अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

    कई विकल्पों में से एक एक्टिंग हैं। एक्टिंग ऐसा करियर विकल्प है, जिसमें आपको सही प्रशिक्षण और दिशा की जरुरत होती है।

    इसलिए एक सही कॉलेज/स्कूल से एक्टिंग सीखना बहुत जरुरी है।

    इसलिए हम इस लेख में आपको भारत में सर्वश्रेष्ठ एक्टिंग कॉलेज बताएंगे।

    #1

    नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली है सबसे अच्छा

    नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दुनिया में सबसे अग्रणी थिएटर प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है और भारत में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है।

    यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा 1959 में अपनी घटक इकाइयों (Constituent Units) में से एक के रूप में स्थापित किया गया था। सन 1975 में यह एक स्वतंत्र संस्था बन गई थी।

    ये तीन साल का ड्रामेबाजी आर्ट में डिप्लोमा प्रदान करता है।

    नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और अनुपम खेर आदि अभिनेता इसके एल्यूमनी रहे हैं।

    #2

    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में लें प्रवेश

    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे की स्थापना भारत सरकार ने 1960 में पुणे के पूर्ववर्ती प्रभात स्टूडियो के परिसर में की थी।

    ये डायरेक्शन एंड स्क्रीनप्ले राइटिंग में तीन वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सिनेमैटोग्राफी में तीन वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, साउंड रिकॉर्डिंग और टीवी इंजीनियरिंग में एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स, अभिनय में दो पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एडिटिंग में तीन वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि प्रदान करता है।

    #3

    बैरी जॉन अभिनय स्टूडियो भा है अच्छा विकल्प

    बैरी जॉन अभिनय स्टूडियो फिल्म सिटी (BJAS), नोएडा (उत्तर प्रदेश) में 1999 में स्थापित किया गया था। ये मुंबई में भी है।

    मनोज बाजपेयी, फ्रीडा पिंटो, ऋचा चड्ढा, अर्जुन कपूर और कई अन्य अभिनेताओं इसके एल्यूमनी हैं।

    BJAS मुंबई और दिल्ली में अभिनय और फिल्म निर्माण पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    ये फुल टाइम, प्रोफेसनल फिल्म अभिनय पाठ्यक्रम, पार्ट टाइम वीकेंड एक्टिंग पाठ्यक्रम और फिल्म मेकिंग पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    #4

    अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल भी है काफई अच्छा

    अनुपम कुमार का एक्टर प्रेपरेस द स्कूल ऑफ एक्टर, मुंबई भी काफी अच्छा विकल्प है।

    जो मनोरंजन उद्योग में अभिनेताओं और लेखकों के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ACTOR PREPARES भारत का सबसे अच्छा अभिनय विद्यालय है।

    ये अनुपम खेर द्वारा 2005 में स्थापित किया गया था।

    ये तीन महीने का फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स, एक महीने का पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स, व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि प्रदान करता है।

    #5

    AAFT भी है टॉप कॉलेजों में से एक

    1993 में स्थापित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT), नोएडा में स्थित है।

    AAFT की शाखाएं कोलकाता, नई दिल्ली, मुंबई और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में फैली हुई हैं।

    संस्थान विजुअल मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    इसमें विभिन्न स्कूल जैसे स्कूल ऑफ सिनेमा, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, स्कूल ऑफ फैशन एंड डिजाइन, स्कूल ऑफ एनिमेशन, स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स और स्कूल ऑफ एडवरटाइजिंग, PR और इवेंट्स शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025

    शिक्षा

    स्कूल/कॉलेज में असफल होने के बावजूद बने IAS और IPS अधिकारी, जानें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: जानें 24 जून का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    DU Admission: पिछले साल की अपेक्षा में कम हुए आवेदन, BA ऑनर्स इंग्लिश टॉप पर दिल्ली
    IDBI Bank Recruitment 2019: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025