Page Loader
DU Admission 2019: इस बार जारी होंगी पांच कट ऑफ लिस्ट, जानें इसका कारण

DU Admission 2019: इस बार जारी होंगी पांच कट ऑफ लिस्ट, जानें इसका कारण

Apr 28, 2019
09:59 pm

क्या है खबर?

दिल्ली यूनीवर्सिटी (DU) में हर साल लाखों की संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं। इस साल यानी 2019 के लिए सभी छात्र आवेदन प्रक्रिया की शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि DU इस बार कम कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार DU इस साल एडमिशन प्रक्रिया के लिए केवल पांच कट ऑफ लिस्ट जारी करेगी। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

एडमिशन प्रक्रिया

20 जुलाई तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

इस साल DU एडमिशन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए काफी कुछ कर रहा है। DU के प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया है कि इस साल 20 जुलाई, 2019 से नया सत्र शुरू हो जाएगा और उससे पहले एडमिशन प्रकिया खत्म कर ली जाएगी। जिसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हर बार एडमिशन प्रक्रिया देरी तक चलने के कारण नया सत्र भी देरी से शुरू हो पाता है।

बयान

अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा

DU दाखिला समिति के अध्यक्ष प्रो राजीव गुप्ता ने बताया है कि इस साल DU प्रशासन ने नए सत्र को समय से शुरू करने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए समिति के सदस्यों ने पांच कटऑफ लिस्ट निकालने का फैसला किया है। साथ ही DU की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म से संबंधित सभी जानकारी होगी। जिससे छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से समस्या नहीं होगी। आमतौर पर 20 जुलाई, 2019 तक स्नातक पाठ्यक्रमों का सत्र शुरू हो जाता है।

धरना प्रदर्शन

कुलपति के घर के बाहर हो रहा है धरना प्रदर्शन

पिछले चार दिनों से कुलपति प्रो. योगेश त्यागी के घर के बाहर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों के हक के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) यह धरना प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उनकी मांगों को DU प्रशासन अनदेखा कर रहा है। ऐसे में वह अब मंगलवार यानी 30 अप्रैल, 2019 तक अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।