LOADING...
SSC ने निकाली 1,207 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
SSC ने निकाली 1,207 पदों पर भर्ती

SSC ने निकाली 1,207 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

लेखन राशि
Aug 03, 2023
10:53 am

क्या है खबर?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा, 2023 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,207 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 24 से 25 अगस्त तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। आइए भर्ती प्रक्रिया और योग्यता मापदंडों के बारे में जानते हैं।

पद

पदों का विवरण

स्टेनोग्राफर ग्रुप C के 93 पद और ग्रुप D के 1,114 पद हैं। ग्रुप C के 49 पद अनारक्षित हैं। 22 पद OBC वर्ग के लिए हैं। SC वर्ग के लिए 13, ST वर्ग के लिए 3, EWS वर्ग के लिए 6 पद हैं। ग्रुप D के 499 पद अनारक्षित हैं। SC वर्ग के लिए 165, ST वर्ग के लिए 88, OBC वर्ग के लिए 272, EWS वर्ग के लिए 90 पद आरक्षित हैं।

योग्यता

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, स्टेनोग्राफर पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड D पदों के लिए 50 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग और 65 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है। ग्रेड C पदों के लिए 40 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग और 55 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग मांगी गई है।

Advertisement

आयु

क्या है आयु सीमा?

स्टेनोग्राफर ग्रेड C पदों के लिए 18 से 30 साल के युवा और स्टेनोग्राफर ग्रेड D पदों के लिए 18 से 27 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 के आधार पर की जाएगी। SC और ST वर्ग को अधिकतम आयु में 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग वर्ग को श्रेणी के आधार पर आयु सीमा में 10 से 15 साल की छूट दी जाएगी।

Advertisement

चयन

चयन प्रक्रिया क्या है?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे। सवाल रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी विषय से पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। ग्रेड C पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 4,200 और ग्रेड D पदों पर चयनित उम्मीदवारों ग्रेड पे 2,400 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

आवेदन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C/D रिक्रूटमेंट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज कर सब्मिट करें। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग/OBC/EWS वर्ग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य वर्ग को शुल्क भुगतान से छूट मिली है।

Advertisement