Page Loader
SSC Calendar 2019: जानें कब जारी होंगी CHSL, CGL, MTS के लिए अधिसूचना

SSC Calendar 2019: जानें कब जारी होंगी CHSL, CGL, MTS के लिए अधिसूचना

Jan 27, 2019
02:21 pm

क्या है खबर?

कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC ने शैक्षणिक वर्ष 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। SSC ने इसमें 1 जनवरी, 2019 से 31 मार्च, 2020 तक होनी वाली सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। SSC द्वारा जारी किए इस कैलेंडर के अनुसार पहला एक्जाम कम्बाइंड जूनियर ट्रांसलेटर का होगा। आइए जानें SSC कैलेंडर के अनुसार किस परीक्षा के लिए कब जारी होगी अधिसूचना।

महत्वपूर्ण तिथियां

कब होंगी परीक्षाएं

आयोग मार्च के महीने में संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी कर देगा। साथ ही कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई, 2019 से शुरू होगी। जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से 25 फरवरी, 2019 तक चलेंगी और परीक्षाएं 23 से 27 सितंबर, 2019 के बीच होंगी। CGL परीक्षा 4 जून से 19 जून, 2019 तक होंगी। CHSL परीक्षा 1 जुलाई से 26 जुलाई, 2019 तक होंगी।

परीक्षाएं

इन परीक्षाओं के बारे में नहीं दी गई कोई जानकारी

आयोग द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 2017 में ग्रेजुएट लेवल की निरस्त हुई परीक्षा 2020 तक नहीं होगी। पेपर लीक होने के कारण ग्रेजुएट लेवल का यह पेपर निरस्त कर दिया गया था। 2018 में स्टेनग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा, कम्बाइंड सेकेंडरी 10+2 परीक्षा 2017, जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेंक्ट्रिकल और मैकेनिकल) परीक्षा 2018 टीयर1 के बारे में कैलेंडर में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इनकी तारीखों की घोषणा बाद में होगी।

जानकारी

यहां से डाउनलोड करें कैलेंडर

उम्मीदवार SSC कैलेंडर 2019 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आप डाउनलोड कर सकेत हैं। SSC Calendar 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।