NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / एक अच्छा करियर चुनना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद
    अगली खबर
    एक अच्छा करियर चुनना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद

    एक अच्छा करियर चुनना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 16, 2020
    09:00 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में ज्यादातर छात्र एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिसमें काफी स्कोप हो।

    12वीं करने के बाद छात्र और उनके माता-पिता करियर के लिए काफी कंफ्यूज होते हैं। वे ये नहीं सोच पाते कि ऐसा कौन सा करियर विकल्प चुनें जिसमें एक अच्छा भविष्य हो।

    इसलिए हम आज एक लेख लेकर आएं हैं, जिसमें आपको अपने करियर चुनने के लिए कुछ टिप्स बताएं जाएंगे। अगर आप ये टिप्स अपनाते हैं तो अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।

    #1

    अपने आपको जानें

    इससे पहले कि आप सही करियर चुन सकें, आपको अपने बारे में जानना चाहिए।

    सबसे पहले अपने मूल्य, रुचियां, सॉफ्ट स्किल और एप्टीट्यूड के बारे में जानें।

    आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि आपको क्या करना अच्छा लगता है या आप क्या करना चाहते हैं।

    जब आप ये जान लेते हैं कि आपकी रुचि किस में है या आपको क्या करना अच्छा लगता है, तो आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प चुनना बहुत आसान हो जाता है।

    #2

    जानें स्कूल में क्या पढ़ना लगता था अच्छा

    जब आप अपनी हॉबी या रुचि के बारे में जान लेते हैं। उसके बाद आपको ये समझना चाहिए कि आपको स्कूल में क्या पढ़ना अच्छा लगता था। आपके किस विषय में ज्यादा नंबर आते थे।

    आपको ये जानना होगा कि किस विषय को पढ़ना आपको अच्छा लगता था।

    कुछ विषय या टॉपिक्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप तब भी पढ़ना पंसद करते हैं, जब आपका पढ़ाई करने का मन नहीं होता है।

    ऐसे करके आप सही करियर विकल्प चुन पाएंगे।

    जानकारी

    परिवार वालों से लें सकते हैं सलाह

    अगर आपको कोई कंफ्यूजन हो रहा हो और आप समझ नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या दोस्तों से इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी सलाह ले सकते हैं। साथ ही आप करियर काउंसलिंग का सहारा भी ले सकते हैं।

    #4

    प्रभावित न हों

    कई बार ऐसा होता है कि जो करियर विकल्प आपके दोस्त चुनते हैं, आप भी वही चुन लेते हैं।

    आपको लगता है कि अगर इसने वो चुना है, तो अच्छा ही होगा।

    ऐसा न करें। हर चीज हर किसी के लिए अच्छी और सही नहीं हो सकती है। वो करियर जरुरी नहीं कि आपके लिए सही हो।

    इसके साथ ही अपने माता-पिता और शिक्षकों के कहने पर भी अपना करियर न चुनें।

    आप वही चुनें, जो आपको अच्छा लगता है।

    #5

    एप्टीट्यूड टेस्ट देकर जानें अपनी रुचि

    जब कोई व्यक्ति यह नहीं जानता है कि वो किस करियर में काम करना पसंद करेगा।

    ऐसे में एप्टीट्यूड टेस्ट यह समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि व्यक्ति को किसमें रुचि है।

    उनका टेस्ट पूरा होने पर मूल्यांकनकर्ता (Evaluator) समझ जाता है कि व्यक्ति किसमें अच्छा है और कौन सा विकल्प उसके लिए अच्छा होगा।

    इसलिए अगर आप अपनी रुचि नहीं समझ पा रहे हैं, तो एक एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए अपने भ्रम को दूर करें।

    #6

    घर की फाइनेंसियल स्थिति को समझें

    कोई भी करियर विकल्प चुनने से पहले हमेशा इस बात पर जरुर ध्यान दें कि आपके परिवार की फाइनेंसियल स्थिति कैसी है?।

    इस बात पर जरुर ध्यान दें कि क्या आपका परिवार अपके द्वारा चुने गए करियर विकल्प का खर्चा उठा पाएगा।

    आज के समय में पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है और ऐसे में हर करियर विकल्प का खर्चा माता-पिता नहीं दे पाते हैं।

    करियर विकल्प चुुनने से पहले इस बात पर जरुर ध्यान दे लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    स्कूल इंटरव्यू पास करने के लिए ऐसे कराएं अपने बच्चों की तैयारी करियर
    हरियाणा: 65 वर्षीय दादा दे रहे 12वीं की परीक्षा, खेती के साथ-साथ करते हैं पढ़ाई करियर
    अच्छे स्कूल में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए ऐसे करें परेन्ट्स इंटरव्यू की तैयारी करियर
    12वीं के बाद इन टॉप प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की करें चयन, बनाएं अच्छा करियर करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025