LOADING...
CBSE 12वीं कंप्यूटर साइंस के लिए ऐसे करें तैयारी

CBSE 12वीं कंप्यूटर साइंस के लिए ऐसे करें तैयारी

Jan 28, 2020
01:01 pm

क्या है खबर?

CBSE 15 फरवरी, 2020 से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहे है। जो छात्र कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस में BSc करना चाहते हैं, वे 12वीं में कंप्यूटर साइंस विषय का चयन करते हैं। इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए आपको सही तरह से तैयारी करनी होगी। आइए जानें कैसे करें तैयारी।

महत्वपूर्ण टॉपिक

इन टॉपिक्स पर दें ध्यान

CBSE कंप्यूटर साइंस की परीक्षा का आयोजन 21 मार्च, 2020 को करने वाला है। कंप्यूटर साइंस आपके ओवरऑल प्रतिशत को अच्छा कर सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए किसी भी टॉपिक को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लेकिन वहीं कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक में ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर एंड पॉइंटर्स, बुलियन अलजेब्रा एंड कम्युनिकेशन एंड ओपन सोर्स कॉन्सेप्ट्स शामिल हैं।

जानकारी

सिलेबस पर फोकस करें

कंप्यूटर साइंस की तैयारी करने के लिए छात्रों को अपना पूरा ध्यान सिलेबस पर देना चाहिए। छात्रों को बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सिलेबस को देखना चाहिए और उसके सभी टॉपिक को कवर करना चाहिए। छात्र एक-दो अच्छी रेफरेंस किताबों से पढ़ सकते हैं।

प्रोग्रामिंग

प्रोग्रामिंग के लिए ऐसे करें तैयारी

छात्रों को प्रोग्रामिंग में अच्छा स्कोर करने के लिए उसके नियमों पर ध्यान देना चाहिए। एक भी गलत पंक्चुएशन मार्क लगाने से आपकी पूरी प्रोग्रामिंग गलत हो सकती है। इसके अलावा आपको सिर्फ प्रोग्राम को पढ़ने और देखने पर ध्यान नहीं देना चाहिए। छात्रों को प्रोग्रामिंग को लिख-लिखकर देखना चाहिए और साथ ही उनके पीछे का लॉजिक समझना चाहिए। प्रोग्रामिंग के लिए आप जितनी प्रैक्टिस करेंगे, उतना अच्छा स्कोर कर पाएंगे।

समय मैनेजमेंट

सयम को मैनेज करें और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें

तैयारी करने के लिए छात्रों को समय को अच्छे से मैनेज करना होगा। छात्रों को एक सही स्ट्रेटजी बनाकर एक सही टाइम टेबल बनाना चाहिए और उसी के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। परीक्षा के दौरान भी समय को मैनेज करने के लिए छात्रों को पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए। इससे उऩ्हें परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार का पता चलेगा और आप समय को मैनेज करना सीख पाएंगे।

जानकारी

रिवीजन करना है बहुत जरुरी

ये एक ऐसा विषय है जिसके लिए रिवीजन करना बहुत जरुरी है। छात्रों को अपने टाइम टेबल में रिवीजन के लिए समय देना चाहिए। रिवीजन करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर हल कर सकते हैं और मॉक टेस्ट दे सकते हैं।