NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / SBI Recruitment 2019: अप्रेंटिस के लिए 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण
    SBI Recruitment 2019: अप्रेंटिस के लिए 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण
    करियर

    SBI Recruitment 2019: अप्रेंटिस के लिए 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    September 17, 2019 | 05:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    SBI Recruitment 2019: अप्रेंटिस के लिए 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

    अगर आप अप्रेंटिस भर्ती 2019 की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य माध्यम से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। SBI अप्रेंटिस भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप ये लेख पढ़ सकते हैं।

    आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

    SBI अप्रेंटिस भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2019 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, 2019 है। SBI ने अप्रेंटिस के 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जिसमें हरियाणा के 150 पद, पंजाब के 400 पद और हिमाचल प्रदेश के 150 पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता जरुर जांच लें। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदनकर्ता को किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इसके लिए आपको एक परीक्षा में शामिल होना होगा। आपसे परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए आपको एक घंटे का समय दिया जाएगा। ये टेस्ट ऑनलाइन होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न आते हैं।

    कैसे करें आवेदन?

    इस भर्ती के लिए आपको अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। आपको पहले सारी जानकरी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ईमेल आईडी और पासर्वड के साथ लॉग-इन करके आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल जरूर रख लें।

    यहां से करें आवेदन, प्राप्त करें अधिसूचना

    SBI अप्रेंटिस भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    SSC Recruitment 2019: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन नौकरियां
    IIT दिल्ली ने जारी की JEE एडवांस्ड 2020 की परीक्षा तिथि, जानें क्या है पूरा शेड्यूल IIT-दिल्ली
    UPSC IES ESE के लिए इन ऐप्स से करें तैयारी, मिलेगी सफलता करियर
    आज का इतिहास: 17 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज नरेंद्र मोदी

    नौकरियां

    बैंक भर्ती 2019: इस बैंक में निकली 700 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    IBPS Clerk Recruitment: जारी हुई अधिसूचना, 17 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    BTSC Recruitment 2019: छह हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    DRDO Recruitment: रिसर्च एसोसिएट के पद पर निकली भर्ती, मिलेगा 50 हजार से भी अधिक वेतन शिक्षा
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023