NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / RRC Group D Recruitment 2019: 12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण
    करियर

    RRC Group D Recruitment 2019: 12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण

    RRC Group D Recruitment 2019: 12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 10, 2019, 03:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    RRC Group D Recruitment 2019: 12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण

    अगर आप भी रेलवे भर्ती सेल (RRC) ग्रुप डी के चरण 2 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि जल्द ही रेलवे भर्ती सेल ग्रुप डी चरण 2 का आयोजन करने जा रहा है। ग्रुप डी के दूसरे चरण के लिए शॉर्ट नाटिस जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता आदि आप हमारे आज के इस लेख से पढ़ सकते हैं।

    12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

    RRC ग्रुप डी भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च, 2019 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि भर्ती के लिए सूचना विवरणिका (Information Brochure) 11 मार्च, 2019 की रात जारी कर दी जाएगी। इसके जरिए लगभग 91,121 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत लेवल 1 पदों पर भर्ती होगी। लेवल 1 में ट्रैक मेंटेनेंस ग्रेड 4, विभिन्न विभागों में हेल्पर असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि पद शामिल हैं।

    क्या है चयन प्रक्रिया

    RRC ग्रुप डी की आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया RRB ग्रुप डी 2018 की तरह हो सकती है। जिसमें तीन चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन होगा। पहले CBT परीक्षा होगी, उसको पास करने वाले PET में शामिल होंगे।

    कैसे करें आवेदन

    उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले जिस जोनल के लिए आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर इसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करके आवेदन करना होगा। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार भरे गए विवरण को जरूर जांच लें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लें।

    शॉर्ट नोटिस यहां से देखें

    अगर आप RRC ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आपको आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। आप शॉर्ट नोटिस में से कुछ जानकारियां पढ़ सकते हैं। शॉर्ट नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    Government Jobs: इन पांच वेबासइट से पा सकते हैं सरकारी नौकरी की जानकारी नौकरियां
    UP: 50 हज़ार से अधिक TET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा भर्ती होने का दूसरा मौका उत्तर प्रदेश
    Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में कई पदों पर निकली भर्तियां, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: जानें 09 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर

    नौकरियां

    PSSUP Recruitment 2019: कुल 37,396 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश
    HSSC Recruitment 2019: 257 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें विवरण हरियाणा
    SBI Recruitment: 40 लाख रुपये पैकेज के पदों के लिए निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन शिक्षा
    SSC CHSL 2019 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां से करें आवेदन शिक्षा

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023