NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / राजस्थान PSC ने निकाली 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें आवेदन
    अगली खबर
    राजस्थान PSC ने निकाली 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें आवेदन
    राजस्थान PSC ने निकाली 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती

    राजस्थान PSC ने निकाली 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें आवेदन

    लेखन राशि
    Jun 29, 2023
    11:02 am

    क्या है खबर?

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 905 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 रिक्तियां अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।

    इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

    योग्यता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातक के अंतिम वर्ष में सम्मलित होने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है।

    राजस्थान के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 साल, आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट मिलेगी।

    पद

    पदों का विवरण

    राज्य सेवाओं के 424 पदों में 67 पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा के हैं। 60 पद राजस्थान पुलिस सेवा के हैं।

    130 पद लेखा सेवा, 46 पद सहकारी सेवा, 3 पद नियोजन सेवा, 8 पद कारागार सेवा, 14 पद राज्य बीमा सेवा, 1 पद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा के हैं।

    अधीनस्थ सेवाओं में 196 पद सहकारिता सेवा, 102 पर तहसीलदार सेवा, 11 पद उद्योग अधीनस्थ सेवा, 33 पद वाणिज्यिक कर सेवा, 48 पद खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा के हैं।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा के 2 चरण रहेंगे प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।

    प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। इसके लिए 200 अंक आवंटित हैं।

    मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी, इसमें तीन सामान्य अध्ययन के पेपर और एक हिंदी, अंग्रेजी का पेपर होगा।

    चारों पेपर 200-200 नंबरों के होंगे। दोनों चरणों में पास उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    वेतन

    कितना मिलेगा वेतन?

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा में उम्मीदवारों को पे लेवल 14 के अनुसार वेतन मिलेगा।

    राजस्थान सहकारी सेवा, नियोजन सेवा, कारागार सेवा, उद्योग सेवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा में लेवल 12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    राजस्थान तहसीलदार अधीनस्थ सेवा, उद्योग अधीनस्थ सेवा के लिए लेवल 11 और राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा, सहकारिता अधीनस्थ सेवा, वाणिज्यक कर अधीनस्थ सेवा, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा के लिए लेवल 10 के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    यहां होम पेज पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, आधार कार्ड आदि दस्तावेज अपलोड कर पंजीकरण करें।

    इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन फॉर्म में गलती हो जाने पर उम्मीदवार निर्धारित तारीख से पहले संशोधन कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    राजस्थान

    राजस्थान: अलवर के ये 5 पर्यटन स्थल हैं प्रसिद्ध, एक बार जरूर करें इनका रुख अलवर
    भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा, लेकिन अशोक गहलोत कदम नहीं उठा रहे- सचिन पायलट सचिन पायलट
    कर्नाटक की तर्ज पर बाकी राज्यों के लिए रणनीति बनाएगी कांग्रेस, स्थानीय मुद्दों पर रहेगा ध्यान कर्नाटक चुनाव
    राजस्थान: सचिन पायलट का गहलोत को अल्टीमेटम, 15 दिन के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करें सचिन पायलट

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड राजस्थान
    राजस्थान: सहायक प्रोफेसर और केमिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीखें घोषित राजस्थान
    RPSC: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के 9,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    RPSC: राजस्थान में लेक्चरर के 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन राजस्थान

    सरकारी नौकरी

    राजस्थान में 13,184 पदों पर निकली भर्तियां निरस्त, 15 मई से शुरू होने थे आवेदन राजस्थान
    NCERT ने 347 पदों पर निकाली भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन NCERT
    CRPF के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, मिलेगा इतना वेतन CRPF
    RBI ने ग्रेड B अधिकारियों के कई पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन भारतीय रिजर्व बैंक

    रोजगार समाचार

    12वीं के बाद ट्रांसलेटर के रूप में बनाएं करियर, देखें वेतन और कोर्स की पूरी जानकारी 12वीं के बाद करियर विकल्प
    इंटीरियर डिजाइनिंग: जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर और कितना कमा सकते हैं 12वीं के बाद करियर विकल्प
    CRPF ने 9,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन CRPF
    उत्तर प्रदेश: नोएडा फिल्मसिटी में पत्रकार का स्टॉल, क्या खाया है आपने एडिटर स्पेशल पोहा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025