NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना
    राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना
    करियर

    राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना

    लेखन मोना दीक्षित
    August 08, 2019 | 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना

    अगर आप भी पुलिस भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि राजस्थान सरकार आने वाले दिनों में पुलिस के हजारों पदों पर भर्ती करेगी। राजस्थान पुलिस में कॉन्सटेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वाकरी नहीं किया जाएगा। राजस्थान पुलिस भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता आदि इस लेख से पढ़ें।

    कुल 9,306 पदों पर होगी भर्ती

    आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस में कॉन्सटेबल के 8,600 पद और सब-इंस्पेक्टर के 706 पदों पर भर्ती होगी। इसका मतलब कुल मिलाकर 9,306 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ ही दिनों में जारी की जाएगी। इस भर्ती की जानकारी पिछले महीने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करके दी थी।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए 8,600 कॉन्स्टेबल और 706 SI की भर्ती शुरू की जाए।

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता को जरुर जांच लें। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 12वीं की परीक्षा पास की हो। वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए। हालांकि पात्रता की पूरी जानकारी अधिसूचना जारी होने पर ही पता चलेगी।

    कैसे करें आवेदन?

    जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए पात्रता और आवेदन को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करें। सबमिट करने से पहले अपने द्वारा दी गई जानकारी जरुर जांच लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    उत्तर प्रदेश: स्कूलों में बनेंगे बगीचे, मिडडे मील के लिए बच्चे खुद उगाएंगे सब्जियां उत्तर प्रदेश
    SSC Recruitment 2019: एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन नौकरियां
    आज का इतिहास: 08 अगस्त का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    JEE परीक्षा की तैयारी करते समय ऐसे रहें तनाव से दूर, मिलेगी सफलता करियर

    नौकरियां

    साइंटिस्‍ट, इंजीनियर सहित कई अन्य पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 80,000 रुपये तक सैलरी शिक्षा
    Indian Coast Guard Recruitment 2019: 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    NIA Recruitment 2019: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन शिक्षा
    India Post Office Recruitment 2019: दस हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023