NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बैंक भर्ती 2019: इस बैंक में निकली 700 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जानें विवरण
    अगली खबर
    बैंक भर्ती 2019: इस बैंक में निकली 700 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जानें विवरण

    बैंक भर्ती 2019: इस बैंक में निकली 700 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 14, 2019
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप बैंक भर्ती की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने राजस्‍थान को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    ये अधिसूचना मैनेजर, सीनियर मैनेजर और कंप्यूटर प्रोग्रामर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है।

    इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर, 2019 से शुरू होनी थी, लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

    भर्ती की अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।

    तिथियां

    ये है आवेदन की अंतिम तिथि

    राजस्थान सहकारी बैंक भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2019 है।

    बोर्ड ने कुल 715 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें मैनेजर के 114 पद, सीनियर मैनेजर के 06 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 10 पद, बैंकिंग असिस्टेंट के 582 पद और स्टेनोग्राफर के 03 पद शामिल हैं।

    राज्य सरकार ने बजट सत्र पर ही इस भर्ती की घोषणा कर दी थी।

    पात्रता

    ये होनी चाहिए पात्रता

    सभी पदों के लिए मांगी गई शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है, लेकिन किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने कम से कम स्नातक किया हो।

    इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को पात्रता की अच्छे से जांच करनी चाहिए, क्योंकि पात्रता को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    पात्रता की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

    जानकारी

    क्या है चयन प्रक्रिया

    इन पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को एक चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। ये ऑनलाइन टेस्ट नवंबर, 2019 में आयोजित किया जा सकता है।

    आवेदन प्रक्रिया

    कैसे करें आवेदन

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

    इसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा।

    आवेदन करने से पहले आपको एक वैध ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करके आवेदन करें।

    आवेदन करने के लिए आपको मांगे जाने वाले विभिन्न विवरण दर्ज करने होंगे।

    जानकारी

    यहां से प्राप्त करें आधिकारिक अधिसूचना

    राजस्थान सहकारी बैंक भर्ती 2019 की अधिक जनकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 07 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई अहम घटनाएं करियर
    उत्तर प्रदेश: डेढ़ लाख छात्र बिना नामांकन के कर रहे पढ़ाई, परिषद ने जारी किए निर्देश उत्तर प्रदेश
    Army Public School Recruitment 2019: PGT सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन करियर
    आज का इतिहास: आज है आशा भोंसले का जन्मदिन, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं करियर

    नौकरियां

    SSC Recruitment 2019: एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन शिक्षा
    राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना शिक्षा
    HSSC Recruitment 2019: लगभग चार हजार पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा एक लाख से अधिक वेतन हरियाणा
    LIC HFL Recruitment 2019: 300 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 56,000 रुपये तक वेतन शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025