Page Loader
पंजाब पुलिस विभाग में निकली 1,746 पदों पर भर्तियां, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन 
पंजाब पुलिस विभाग में नौकरी करने का मौका (तस्वीरः ट्विटर@PunjabPoliceInd)

पंजाब पुलिस विभाग में निकली 1,746 पदों पर भर्तियां, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन 

लेखन राशि
Feb 10, 2023
03:46 pm

क्या है खबर?

पंजाब पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकली हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 1746 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन प्रकिया 15 फरवरी से शुरु होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 8 मार्च, 2023 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पंजाब सरकार अपने विवेक से पदों की संख्या घटा या बढ़ा भी सकती है।

योग्यता

योग्यता और आयु सीमा

कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। हालांकि, भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन यानि 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 28 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी, 2023 के आधार पर की जाएगी।

जानकारी

आवेदन शुल्क

कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरुरी जानकारी भरनी होगी। सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को 1,100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसी तरह अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) को 600 रुपये फीस देनी होगी।

चयन प्रकिया

क्या होगी चयन प्रक्रिया और कितना मिलेगा वेतन? 

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन करेगा। परीक्षा चार चरणों में होगी। पहला चरण कंप्यूटर आधारित पेपर होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 और पेपर-2 में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में उम्मीदवारों का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा। तीसरे चरण में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। चौथे चरण में दस्तावेज सत्यापन होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। कांस्टेबल पद पर 19,900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

पद संख्या

पदों का विवरण

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा कुल 1,746 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें 570 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 738 पद हैं। वहीं ST और SC के लिए 180-180 पद आरक्षित किए गए हैं। पंजाब के पिछड़ा वर्ग के लिए 180 पद हैं, जबकि सामान्य श्रेणी के भूतपूर्व सैनिक के लिए 126 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के भूतपूर्व सैनिकों के लिए 36-36 पदों का प्रावधान किया गया है।