NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / दिल्ली-NCR में ये कंपनियां वेब डेवलपमेंट में करा रही हैं इंटर्नशिप, मिलेगा 30,000 रुपये तक स्टाइपेंड
    दिल्ली-NCR में ये कंपनियां वेब डेवलपमेंट में करा रही हैं इंटर्नशिप, मिलेगा 30,000 रुपये तक स्टाइपेंड
    करियर

    दिल्ली-NCR में ये कंपनियां वेब डेवलपमेंट में करा रही हैं इंटर्नशिप, मिलेगा 30,000 रुपये तक स्टाइपेंड

    लेखन मोना दीक्षित
    October 10, 2019 | 06:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली-NCR में ये कंपनियां वेब डेवलपमेंट में करा रही हैं इंटर्नशिप, मिलेगा 30,000 रुपये तक स्टाइपेंड

    किसी भी नौकरी की शुरुआत करने से पहले अगर आप इंटर्नशिप कर लेते हैं, तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद होता है। आज के समय में कई ऐसे कोर्स हैं, जिसमें आप अच्छा करियर बना सकते हैं। जिसमें से एक वेब डेवलपमेंट है। नौकरी करने से पहले वेब डेवलपमेंट में इंटर्नशिप करने से काफी कुछ सीखने को मिलता है। आइए दिल्ली-NCR में कंपनियों द्वारा दी जा रही वेब डेवलपमेंट की पेड इंटर्नशिप के बारे में जानें।

    Cloudkrest में करें इंटर्नशिप

    Cloudkrest दिल्ली आपको वेब डेवलपमेंट में पेड इंटर्नशिप करने का मौका दे रही है। ये इंटर्नशिप छह महीने की है। इसके लिए आपको 25 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन करना होगा। इसमें आपको 20,000 से 30,000 रुपये तक प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें आपको AngularJS, Python, HTML, CSS, NodeJS का इस्तोमाल करके वेबसाइट डेवलपमेंट करना होगा। इसके लिए आपको कंप्यूटर लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

    ये कंपनी भी करा रही है पेड इंटर्नशिप

    MiM-Essay दिल्ली दो महीने की वेब डेवलपमेंट की इंटर्नशिप करा रही है। इसके लिए आपको 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए आपको 22 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन करना होगा। इसमें आपको मोबाइल और वेब उपयोगकर्ता इंटरफेस के डेवलपमेंट के लिए फ्रंट-एंड डेवलपर के रूप में कार्य करना होगा। इसके लिए आपको HTML, CSS, JavaScript, jQuery, AJAX, Bootstrap, GitHub, REST API, React Native और ReactJS आना चाहिए। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

    इसमें करें तीन महीने की इंटर्नशिप

    SocialNinjaz Technologies & Creative Media, नोएडा में तीन महीने की इंटर्नशिप के लिए 10,000 से 20,000 रुपये तक प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए आप 24 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप में आपको सर्टिफिकेट के साथ-साथ जॉब ऑफर भी मिल सकता है। इसमें काम करने के लिए आपको Java, PHP, HTML, CSS, JavaScript, jQuery, WordPress, Bootstrap, MongoDB, AngularJS, ReactJS और Angular 7.0 आना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

    इसमें भी मिलेगा अच्छा स्टाइपेंड

    Zoai Technologies दिल्ली आपको छह महीने की इंटर्नशिप का मौका दे रही है। इसके लिए आप 24 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको 10,000 से 20,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। इसकी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

    इसमें मिलेगा 18,000 रुपये तक स्टाइपेंड

    Picntic Travels गुरूग्राम आपको चार महीने की इंटर्नशिप के लिए 12,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दे रही है। इसके लिए आप 21 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप के लिए आपको MySQL, JavaScript, jQuery, Python, Nginx और Flask आनी चाहिए। इसमें आपको सर्टिफिकेट के साथ-साथ जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। इसकी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    12वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग में ऐसे बनाएं अपना करियर करियर
    IIM बैंगलोर और MSDE ने लॉन्च किया महात्मा गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप प्रोग्राम करियर
    AICTE लडकियों को दे रहा है स्कॉलरशिप पाने का मौका, जल्द करें आवेदन करियर
    आज का इतिहास: 10 अक्टूबर का इतिहास यहां से जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023