NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ONGC Scholarship 2019: एक हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें विवरण
    अगली खबर
    ONGC Scholarship 2019: एक हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें विवरण

    ONGC Scholarship 2019: एक हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 25, 2019
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप इंजीनियरिंग/मेडिकल/MBA/जियोलॉजी/जियोफिजिक्स के छात्र हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

    तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने इंजीनियरिंग/मेडिकल/MBA/जियोलॉजी/जियोफिजिक्स करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।

    इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

    ONGC स्कॉलरशिप 2019 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

    आवेदन

    15 अक्टूबर तक करें आवेदन

    ONGC द्वारा आरक्षित वर्ग के छात्रों को प्रदान की जा रही स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार 15 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

    ONGC 1,000 स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। जिसके तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, MBA, जियोलॉजी और जियोफिजिक्स से मास्टर करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति छात्रों को 48,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे।

    स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

    योग्यता

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    आवेदन करने से पहले छात्रों को एक बार मांगी गई पात्रता को अच्छे से जांच लेना चाहिए।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉलरशिप भारत में और केवल भारतीय नागरिकों के अध्ययन के लिए है।

    AICTE/MCI/UGC/एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज/स्टेट एजुकेशन बोर्ड्स/स्टेट गवर्नमेंट/सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा फुल टाइम रेगुलर कोर्सेज करने वाले छात्रों को ही स्कॉलरशिप दी जाएगी।

    उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    पात्रता की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या वे 30 अगस्त, 2019 के रोजगार समाचार पत्र से प्राप्त कर सकते हैं।

    बता दें कि आवेदन का फॉर्मेट अभी जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना या रोजगार समाचार पत्र जारी होने के बाद ही आवेदन की जानकारी मिल पाएगी।

    ONGC का पता Oil and Natural Gas Corporation Limited, Registered Office: 5, Nelson Mandela Marg, Vasant Kunj, New Delhi-110070 है।

    जानकारी

    यहां से देखें आधिकारिक नोटिस

    स्कॉलरशिप की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    शिक्षा

    DU: इस सत्र से शुरु हेगा हैप्पीनेस कोर्स, छात्रों को मिलेगा विदेश जाने का मौका दिल्ली
    HSSC Recruitment 2019: 750 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    CA परीक्षा की तैयारी के लिए ये हैं टॉप ऑनलाइन टेस्ट सीरीज करियर
    एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए खुद को ऐसे करें तैयार, मिलेगी सफलता करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025