NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ओडिशा: 621 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, GATE स्कोर के आधार पर होगा चयन
    अगली खबर
    ओडिशा: 621 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, GATE स्कोर के आधार पर होगा चयन
    ओडिशा: 621 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    ओडिशा: 621 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, GATE स्कोर के आधार पर होगा चयन

    लेखन राशि
    Jan 12, 2024
    01:05 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने विभिन्न विषयों में कुल 621 सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज (12 जनवरी) से शुरू कर दी है।

    योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1 महीने का समय दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 12 फरवरी को बंद हो जाएगी।

    आइए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

    पद

    जानिए पदों का विवरण

    आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सिविल सहायक कार्यकारी अभियंता के 580 पद और मैकेनिकल सहायक कार्यकारी अभियंता के 41 पद भरे जाएंगे।

    सिविल सहायक कार्यकारी अभियंता के 326 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 137 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 40 पद आरक्षित हैं। महिलाओं को 194 पदों पर आरक्षण मिलेगा।

    मैकेनिकल सहायक कार्यकारी अभियंता के 22 पद अनारक्षित हैं। SC वर्ग के लिए 5 और ST वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित हैं।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। न्यूनतम आयु की गणना 1 जनवरी, 2023 और अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी, 2021 के आधार पर की जाएगी।

    SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 15 साल की छूट दी जाएगी।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

    मेरिट सूची GATE परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, इसमें 10 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा।

    अगर किसी उम्मीदवार के GATE और इंटरव्यू में समान अंक होंगे तो आयु में बड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर उपलब्ध 'OPSC AEE भर्ती, 2024' लिंक पर क्लिक करें।

    अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद आवेदन पत्र खोलें, इसमें आवश्यक शैक्षिक और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।

    इसके बाद शैक्षिक अंकसूची, GATE स्कोर कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज अपलोड कर पत्र सब्मिट करें।

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा लोक सेवा आयोग
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    ओडिशा लोक सेवा आयोग

    OPSC: इस राज्य में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 102 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन ओडिशा
    ओडिशा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दो दिव्यांग युवकों को मिली सफलता, पढ़े प्रेरणादायक कहानी ओडिशा
    ओडिशा में 234 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन ओडिशा

    सरकारी नौकरी

    SIDBI असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, बिना परीक्षा होगा चयन बैंक भर्ती
    हरियाणा PSC ने 121 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन हरियाणा लोक सेवा आयोग
    उत्तराखंड सरकार ने निकली 1,455 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा दिए ही होगा चयन उत्तराखंड
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4,600 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन बॉम्बे हाई कोर्ट

    रोजगार समाचार

    SSC ने कांस्टेबल के 75,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    भारतीय नौसेना में 275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन भारतीय नौसेना
    SBI में 8,700 पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    सैन्य नर्सिंग सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन सरकारी नौकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025