जानिए कब जारी होंगे JEE मेन और NEET के लिए एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन और नेशनल टेस्ट कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET) 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसके बिना परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने स्थगित हुईं परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की थी। आइए जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड।
हाल ही में जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षाओं के 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। JEE मेन का आयोजन 18-23 जुलाई के बीच होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड लगभग 3 जुलाई के आसपास जारी कर दिए जाएंगे। वहीं NEET का 26 जुलाई को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड 11 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
JEE मेन और NEET के साथ-साथ JEE एडवांस्ड की नई तारीखों की भी घोषणा की गई है। JEE एडवांस्ड 23 अगस्त को होगा। इससे पहले इसका आयोजन 17 मई को होना था। इसके एडमिट कार्ड की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
NEET के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसके लिए देश भर में 6,000 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। वहीं JEE मेन के लिए अब तक 9.21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और दोबार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 10,000 और उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन करने की उम्मीद है। इससे पहले ये परीक्षाएं अप्रैल-मई में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको NEET की आधिकारिक वेबसाइट और JEE मेन के लिए आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिए दिया गया लिंक पर टैप करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे डालकर लॉगइन करें। इसके बाद आपको एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। उसे देखें और डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।