NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / DU Admission: अब नहीं कटेंगे स्टेट बोर्ड छात्रों के नंबर, NCWEB में बढ़ेंगी तीन हज़ार सीटें
    अगली खबर
    DU Admission: अब नहीं कटेंगे स्टेट बोर्ड छात्रों के नंबर, NCWEB में बढ़ेंगी तीन हज़ार सीटें

    DU Admission: अब नहीं कटेंगे स्टेट बोर्ड छात्रों के नंबर, NCWEB में बढ़ेंगी तीन हज़ार सीटें

    लेखन मोना दीक्षित
    May 10, 2019
    03:55 pm

    क्या है खबर?

    हर साल हज़ारों की संख्या में छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में प्रवेश लेते हैं।

    वहीं DU इस बार यानी साल 2019 में स्टेट बोर्ड के छात्रों को फायदा देने जा रहा है।

    जी हां, DU अब स्टेट बोर्ड में एकेडमिक विषय के तौर पर पढ़े जाने वाले विषयों को भी एकेडमिक विषय की लिस्ट में शामिल करने जा रही है।

    अगर DU ऐसा करता है, तो इससे स्टेट बोर्ड के छात्रों को फायदा होगा।

    आइए जानें पूरी खबर।

    बेस्ट फोर स्कोर

    बेस्ट फोर स्कोर के लिए होंगी अब तीन लिस्ट

    अब DU में बेस्ट फोर स्कोर कैलकुलेट करने के लिए तीन लिस्ट होंगी।

    पहले सिर्फ दो लिस्ट होती थीं। जिसमें पहली लिस्ट एकेडमिक सब्जेक्ट की और दूसरी नॉन एकेडमिक कोर्स जैसे वोकेशनल विषय की लिस्ट होती थी।

    लेकिन अब इसमें एक और लिस्ट यानी तीसरी लिस्ट स्टेट बोर्ड के एकेडमिक विषय की होगी।

    इनको पहले एकेडमिक विषय नहीं मानते थे और बेस्ट फोर में जुड़ने से स्कोर से कुछ पर्सेंट कट जाते थे।

    बयान

    अब छात्रों को नहीं होगा नंबर कटने का डर

    CBSE के अलावा 34 और बोर्ड के छात्र भी DU में प्रवेश लेते हैं।

    DU के अधिकारियों ने कहा है कि अब स्टेट बोर्ड के छात्रों को अपने एकेडमिक विषय लेने पर नंबर कटने का डर नहीं होगा।

    DU की स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर रसाल सिंह ने कहा कि अभी तक कई विषय नॉन ऐकडेमिक माने जाते थे, जिनको लेने पर छात्रों के नंबर कट जाते थे।

    DU बेस्ट फोर के स्कोर के आधार पर कटऑफ लिस्ट तैयार करता है।

    NCWEB

    NCWEB में बढ़ेंगी सीटें

    अब रेगुलर कॉलेजों की तरह ही नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में दाखिले के लिए भी लगभग तीन हजार सीटें बढ़ने जा रही हैं।

    आपको बता दें कि इसी सत्र से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को EWS के तहत 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

    शनिवार और रविवार को चलने वाले NCWEB के 26 सेंटरों पर भी यह आरक्षण लागू किया जाएगा।

    इन सेंटरों पर BA और B,Com कोर्स में 10 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी।

    जानकारी

    इनकी सीटों में भी होगा इजाफा

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 3,000 सीटों के बढ़ने से सामान्य जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा सामान्य वर्गों के छात्रों की सीटों में इजाफा होगा।

    रजिस्ट्रेशन

    कब से होंगे रजिस्ट्रेशन

    DU में एडमिशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।

    पहले की खबरों के अनुसार DU Admission 2019 के लिए प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा

    खबरों के अनुसार DU में साल 2019 केे लिए एडमिशन प्रक्रिया 20 मई, 2019 से शुरू हो जाएगी और 31 मई, 2019 तक चलेगी।

    वहीं इसके साथ ही पहली कट ऑफ लिस्ट 14 जून, 2019 को निकली जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान

    दिल्ली

    DU: कोर्स में अब शामिल होगा एक और अध्याय, छात्र पढ़ेंगे दिव्यांग साहित्य शिक्षा
    दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस
    DU Admission 2019: अब 01 मई से शुरू होगी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानें शिक्षा
    राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी पर महिला से रेप करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच महिलाओं के खिलाफ अपराध

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 02 मई को मारा गया था ओसामा बिन लादेन, जानें इतिहास करियर
    CBSE Board Result 2019: जारी हुआ 12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां से देखें CBSE
    CBSE 12th Result 2019: हंसिका शुक्ला और करिश्‍मा ने किया टॉप, लड़कियों ने किया अच्छा प्रदर्शन CBSE
    JEE April Main Result 2019: ठेले वाले के बेटे ने हासिल किए 99.59 पर्सेंटाइल, जानें परीक्षा परिणाम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025