NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / MP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं रिजल्ट हुए जारी, दृष्टि सनोडिया ने किया टॉप
    MP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं रिजल्ट हुए जारी, दृष्टि सनोडिया ने किया टॉप
    करियर

    MP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं रिजल्ट हुए जारी, दृष्टि सनोडिया ने किया टॉप

    लेखन मोना दीक्षित
    May 15, 2019 | 02:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं रिजल्ट हुए जारी, दृष्टि सनोडिया ने किया टॉप

    मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकत हैं। बोर्ड ने 12वीं वोकेशनल का भी रिजल्ट जारी किया है। इतना ही नहीं बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए संयुक्त प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, प्रोविजनल जिलावार मेरिट लिस्ट और पास परसेंटेज के आंकड़े भी जारी किए हैं। आइए जानें कैसा रहा रिजल्ट।

    10वीं में दो छात्रों ने किया टॉप

    10वीं में दो छात्र गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकर ने 500 में 499 नंबर हासिल करके टॉप किया है। गगन दीक्षित सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल, गोरझामर, सागर के और आयुष्मान ताम्रकर शासकीय बहु.उ.मा.उत्कृष्ट विद्यालय, सागर के छात्र हैं। इसके साथ ही दीपेंद्र कुमार अहिरवार 500 में से 497 नंबर लाकर दूसरे नंबर पर हैं। टॉप 3 की लिस्ट में छह छात्रों का नाम हैं, जिनके 496 नंबर आए हैं। 495 नंबर के साथ चौथे नंबर पर 10 छात्र हैं।

    12वीं में दृष्टि सनोडिया ने किया टॉप

    अगर हम 12वीं की बात करें, तो 12वीं में सिवनी के एक सरकारी विद्यालय की दृष्टि सनोडिया ने 500 में से 479 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं 500 में से 474 नंबर के साथ रूचिका त्रिवेदी दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर संस्कार शुक्ला हैं, जिन्होंने 500 में से 472 प्राप्त किए हैं और चौथे स्थान पर 500 में से 471 नंबर के साथ तीन छात्र हैं।

    10वीं में ये रहा पास प्रतिशत

    10वीं में कुल 8 लाख 74 हज़ार 510 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें 4 लाख 58 हज़ार 286 लड़के और 4 लाख 16 हज़ार 224 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 8 लाख 66 हज़ार 725 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें कुल 4 लाख 13 हज़ार 617 लड़कियां और 4 लाख 53 हज़ार 108 लड़के थे। इस साल पास प्रतिशत कुल 61.32% रहा है। इसके साथ ही लगभग 1 लाख 3 हज़ार 230 छात्रों की कंपार्टमेंट आई हैं।

    12वीं में रहा इतना पास प्रतिशत

    12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 5 लाख 89 हज़ार 109 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से लगभग 5 लाख 85 हज़ार 759 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं लगभग 2 लाख 56 हज़ार 226 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। दूसरी श्रेणी में 1 लाख 52 हज़ार 445 छात्र और तीसरी श्रेणी में 14,464 पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 72.37 फीसदी रहा है। लगभग 91, 112 छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।

    यहां से देखें रिजल्ट

    छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मध्य प्रदेश
    शिक्षा
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    मध्य प्रदेश

    राहुल ने मोदी से पूछा- क्या बारिश में सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं? नरेंद्र मोदी
    'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे भाजपा समर्थकों से प्रियंका ने मिलाया हाथ, कहा- ऑल द बेस्ट भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेशः भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले लेक्चरर को किया गया सस्पेंड दिग्विजय सिंह
    भाजपा उम्मीदवार के विवादित बोल, कहा- जिन्ना पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का विभाजन नहीं होता पाकिस्तान समाचार

    शिक्षा

    JEE Main April Result 2019: पेपर-2 का रिजल्ट हुआ जारी, जानें किसके आए 100 पर्सेंटाइल परीक्षा परिणाम
    आज का इतिहास: 15 मई को होता है धक-धक गर्ल माधुरी का जन्मदिन, जानें करियर
    UPSC ESE/IES Mains 2019: तैयारी के लिए यहां से पढ़े टिप्स, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    HR बनकर संवारें अपना करियर, यहां से जानें कैसे बनें HR करियर

    परीक्षा परिणाम

    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस महाराष्ट्र
    बिना हाथों के भी इस छात्र ने CBSE 10वीं में स्कोर किए 72%, जानें कैसे CBSE
    CBSE 12th Result 2019: दृष्टिहीन छात्र ने दिखाया अपना हुनर, प्राप्त किए 82% नंबर CBSE
    CBSE: डिजीलॉकर पर पंजीकरण करके प्राप्त करें अपनी मार्कशीट, जानें पूरी प्रिक्रिया CBSE

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE 10th Result 2019: कैसे करें वेरिफिकेशन और रिवैल्युएशन के लिए आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया CBSE
    CGBSE 10th-12th Board Result 2019: घोषित हुए नतीजें, यहां से जानें कैसे देखें रिजल्ट छत्तीसगढ़
    ISC परीक्षाओं में चौथा स्थान हासिल करने वाली रिचा बनीं एक दिन की DCP शिक्षा
    ICSE, ISC Results 2019: 12वीं में 100% नंबरों के साथ दो छात्रों ने किया टॉप शिक्षा
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023