NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UP Board Exam 2019: पांच लाख से भी अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, जानें
    UP Board Exam 2019: पांच लाख से भी अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, जानें
    करियर

    UP Board Exam 2019: पांच लाख से भी अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    February 22, 2019 | 09:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UP Board Exam 2019: पांच लाख से भी अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, जानें

    UP बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 फरवरी, 2019 (गुरुवार) तक लगभग 5 लाख 80 हज़ार से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं छोड़ दी हैं। इनमें से लगभग 3,125 छात्रों ने गुरुवार को परीक्षा छोड़ी है। अगर हम पिछले साल की बात करें तो पिछले साल लगभग 10 लाख से भी अधिक छात्रों ने अपनी UP बोर्ड की परीक्षाएं छोड़ दी थीं। आइए जानें पूरी खबर।

    सात फ्लाइंग स्क्वॉड द्वार की गई निगरानी

    इतनी बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा परीक्षा छोड़ने का कारण परीक्षा में सख्ती को बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को इंटरमीडिएट के छात्रों ने अरबी, फारसी और कंप्यूटर की परीक्षाएं दी थीं और हाई स्कूल के छात्रों ने कला का पेपर दिया था। राजधानी लखनऊ में परीक्षा 38 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इन 38 केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी सात फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा की गई थी।

    पकड़े गए इतने नकलची

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा में शामिल न होने वाले कई छात्र ऐसे थे, जिन्होंने अपना पंजीकरण अवैध तरीकों से अलग-अलग जिलों से कराया था। इस वर्ष अब तक लगभग 75 जिलों से 234 नकलची पकड़े गए हैं। कल भी परीक्षा के दौरान लगभग तीन नकलची पकड़े गए थे। अब तक लगभग कुल 34 छात्रों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई हैं। जिन्होंने आवेदन में गलत जानकारियां प्रदान की थीं।

    दिनेश शर्मा ने क्या कहा

    डिप्टी CM दिनेश शर्मा लगातार विभिन्न शहरों में परीक्षा का नीरिक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का वातावरण बदल रहा है। आज सभी सेंटरों में CCTV कैमरों को लगाकर चीटिंग को नियंत्रित किया जा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    शिक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    उत्तर प्रदेश

    UPRVUNL Recruitment 2019: जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    उत्तर प्रदेशः सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा, जानिये कौन कहां से लड़ेगा चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    UP 68,500 शिक्षक भर्ती: खतरे में है नये पास हुए अभ्यर्थियों की नियुक्तियां, जानें कारण शिक्षा
    UP: 68,500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी, 4,688 नए अभ्यर्थी हुए पास शिक्षा

    शिक्षा

    AIIMS MBBS 2019: फाइनल रजिस्ट्रेशन की शुरू हुई प्रक्रिया, यहां से करें रजिस्ट्रेशन करियर
    UPSC 2019: तैयारी के लिए यहां से प्राप्त करें ऑडियो नोट्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: जानें क्या है 22 फरवरी का इतिहास, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    JEE Advanced 2019: 19 मई को आयोजित होगी परीक्षा, इतने उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्टेड JEE मेन

    बोर्ड परीक्षाएं

    UP Board Exam 2019: 08 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन उत्तर प्रदेश
    UP Board Exam: अभी तक लाखों छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, क्या है कारण उत्तर प्रदेश
    CBSE Board Exam: इस बार आसान होंगी परीक्षाएं, जानें क्यों इस्तेमाल होगा ट्रेटा सॉफ्टवेयर CBSE
    BSEB Exam 2019: 12वीं के दो विषयों की परीक्षा के समय में हुआ बदलाव, जानें बिहार
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023