NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड में 1,500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन
    झारखंड में 1,500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन
    करियर

    झारखंड में 1,500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन

    लेखन राशि
    May 18, 2023 | 08:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    झारखंड में 1,500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन
    झारखंड में 1,562 पदों पर निकली भर्ती (तस्वीरः फ्रीपिक)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने डिप्लोमा स्तर संयुक्त परीक्षा, 2023 के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, कुल 1,562 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। इन डिप्लोमा स्तरीय पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 26 जून तक परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड का विकल्प उपलब्ध रहेगा। 29 जून तक आवेदन फार्म में सुधार किया जा सकेगा।

    किन पदों पर होगी नियुक्ति?

    भर्ती अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कनीय अभियंता (यांत्रिक) के 26 पद, कनीय अभियंता (असैनिक) के 223 पद, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर 55, पाईप लाइन इंस्पेक्टर के 16 पद भरे जाएंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग में कनीय अभियंता (विद्युत) के 46 पद, विभाग में कनीय अभियंता (असैनिक) के 188 पद, कनीय अभियंता (यांत्रिक) के 51 पद, जल संसाधन विभाग कनीय अभियंता (असैनिक) के 400 पद, जल संसाधन विभाग कनीय अभियंता (यांत्रिक) के 30 पदों पर नियुक्ति होगी।

    इन विभागों में भी भरी जाएंगी रिक्तियां

    पथ निर्माण विभाग में कनीय अभियंता (असैनिक) के 457 पद, मोटरयान निरीक्षक के 44, कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग कनीय अभियंता के 11, उर्जा विभाग में कनीय अभियंता (विद्युत) के 4 पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पदों पर आरक्षित वर्ग को आरक्षण दिया जाएगा।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विद्युत ट्रेड में डिप्लोमा या ITI उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विद्युत कनीय अभियंता के लिए विद्युत में डिप्लोमा और संबंधित शाखा में उच्च तकनीकी योग्यता होना जरूरी है। पाइप लाइन इंस्पेक्टर पद के लिए प्लम्बिंग ट्रेड में उत्तीर्ण होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा और तकनीकी योग्यता मांगी गई है।

    क्या है आयु सीमा?

    आवेदन के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। OBC वर्ग के लिए आयु सीमा 37 साल और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 साल रहेगी। न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 से और अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2019 से की जाएगी।

    कैसे होगा चयन?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में सामान्य अभियांत्रिकी के 80 सवाल और सामान्य ज्ञान के 40 सवाल आएंगे, इन्हें 2 घंटे में हल करना होगा। सभी पदों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम है।

    कितना वेतन मिलेगा?

    कनीय अभियंता (यांत्रिक), कनीय अभियंता (विद्युत), कनीय अभियंता (असैनिक), कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के कनीय अभियंता (कृषि अभियंत्रण), मोटरयान निरीक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवार पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अनुसार, 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर के पद पर पे मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार, 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पाईप लाइन इंस्पेक्टर के पद पर पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार, 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

    ऐसे करें आवेदन

    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर JDLCCE-2023 पर क्लिक कर पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद दोबारा लॉग इन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन भरने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। राज्य के निवासी SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। उम्मीदवार आवेदन भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का बारिकी से अवलोकन कर लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    झारखंड
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    झारखंड

    ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गायब, अंधेरे में सुनते रहे लोग द्रौपदी मुर्मू
    मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी को झटका, रांची कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से नहीं दी छूट राहुल गांधी
    झारखंड: नौकरी में स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग, युवाओं ने निकाला मार्च हेमंत सोरेन
    झारखंड में होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती, 7वीं पास युवा भी करें आवेदन झारखंड सरकार

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन झारखंड
    झारखंड: JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 736 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन AICTE
    झारखंड: JSSC ने उद्योग विभाग में 455 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC: झारखंड में शिक्षक के 3,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023