Loading...
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची, ऐसे देखें
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची, ऐसे देखें

लेखन राशि
Aug 09, 2023
11:58 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। आज उत्तर प्रदेश महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यालय NEET PG काउंसलिंग के पहले चरण के लिए मेरिट सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग की मेरिट सूची देख सकेंगे। ये मेरिट सूची सरकारी, प्राइवेट और डेंटल मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए जारी की जाएगी।

जरुरी बात

16 से 20 अगस्त के बीच कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

NEET PG काउंसलिंग मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, उन्हें 10 अगस्त सुबह 11 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे के बीच च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 13 या 14 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवंटन पत्र डाउनलोड करने होंगे।

16 से 20 अगस्त के बीच उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

जानकारी

ऐसे देखें मेरिट सूची

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां NEET PG राउंट 1 मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें। इसमें सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉग इन करें और परिणाम चेक करें। इसके बाद लिस्ट का प्रिंटआउट लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

ADVERTISEMENT

सीटें

इस बार बढ़ाई गई सीटें

इस बार प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या में इजाफा किया गया है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 115 सीटें और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 215 सीटें बढ़ाई गई हैं।

इस तरह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पहले 1,394 सीटें थी जो अब बढ़कर 1,509 हो गई हैं।

निजी संस्थानों में सीटों की संख्या 1,775 हो गई है, जबकि पहले ये 1,560 थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

8 अगस्त तक चली थी काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश NEET PG काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई थी और 8 अगस्त तक चली थी। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरे थे। अब चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जाएगी।

MCC 

MCC ने 7 अगस्त को जारी की थी सीट आवंटन मेरिट सूची

मेडिकल काउंसलिंग समिति (MCC) ने 7 अगस्त को NEET PG के लिए सीट आवंटन की पहली मेरिट सूची जारी की थी।

मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 14 अगस्त तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

जिन उम्मीदवारों का नाम पहले चरण की मेरिट सूची में नहीं आया है वे 17 अगस्त से दूसरे चरण की सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 अगस्त तक चलेगी।

ADVERTISEMENT