Page Loader
ICSE, ISC Results 2019: 12वीं में 100% नंबरों के साथ दो छात्रों ने किया टॉप

ICSE, ISC Results 2019: 12वीं में 100% नंबरों के साथ दो छात्रों ने किया टॉप

May 07, 2019
07:55 pm

क्या है खबर?

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड के रिजल्ट आज यानी 07 मई, 2019 को घोषित कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र CISCE का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं में 100 प्रतिशत नंबर के साथ दो छात्रों ने टॉप किया है। आइए जानें कितना रहा पास प्रतिशत।

टॉपर

12वीं में दो छात्रों ने किया टॉप

साइंस स्ट्रीम के देवांग कुमार अग्रवाल और मानविकी स्ट्रीम की विभा स्वामीनाथन ने कुल 100% नंबर हासिल करके 12वीं में पहला स्थान हासिल किया है। देवांग कुमार अग्रवाल एलए मार्टीनियर फॉर बॉयज़ स्कूल, कोलकाता के छात्र और विभा स्वामीनाथन माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल, बेंगलुरु की छात्रा हैं। वहीं 10वीं में मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहार बंसल ने 498 नंबर (99.60 प्रतिशत) के साथ ऑल इंडिया में टॉप किया है।

पास प्रतिशत

इतना रहा पास प्रतिशत

ICSE परीक्षा में कुल 98.54 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है और ISC परीक्षा में कुल 96.52 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस साल लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। ISC में कुल 86 हज़ार 713 छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल 39 हज़ार 964 लड़कियों में से 39 हज़ार 100 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। कुल 46 हज़ार 949 लड़कों में से लगभग 44 हज़ार 597 लड़कों ने परीक्षा पास की है।

रीजन

पश्चिमी रीजन ने किया टॉप

अगर हम रीजन की बात करें, तो पश्चिमी क्षेत्र (Western Region) ने 99.76% के पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद दक्षिण (Southern) क्षेत्र ने 99.73% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं पूर्वी (Eastern) क्षेत्र ने 98.73% के साथ तीसरा और उत्तरी (Northern) ने 97.87% के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या SMS के द्वारा भी देख सकते हैं।