Page Loader
आज का इतिहास: 30 अगस्त के इतिहास के बारे में जानें, बढ़ेगी आपकी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 30 अगस्त के इतिहास के बारे में जानें, बढ़ेगी आपकी जनरल नॉलेज

Aug 30, 2019
07:47 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 30 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमख घटनाएं

उत्तर-पूर्वी टर्क और केको के उष्णकटीबंधीए आँधी के साथ तूफान का मौसम 30 अगस्त, 1923 को शुरू हुआ था। द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में 30 अगस्त, 1928 को स्थापना हुई थी। जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 30 अगस्त, 1945 को हुई थी। भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन 30 अगस्त, 1947 को किया गया था।

जानकारी

मेलबर्न शहर की हुई स्थापना

मेलबर्न शहर की स्थापना 30 अगस्त, 1836 को की गई। एंग्लो चीन युद्ध 30 अगस्त, 1842 को समाप्त हुआ। फिलीपींस और अमेरिका ने 30 अगस्त, 1951 को एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' ने 30 अगस्त, 1984 को पहली बार उड़ान भरी।

जन्मदिन

इनका होता जन्मदिन

भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद कनाईलाल दत्त का जन्म 30 अगस्त, 1888 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 30 अगस्त, 1895 को हुआ था। हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 30 अगस्त, 1903 को हुआ था। गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 30 अगस्त, 1923 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल के सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का निधन 30 अगस्त, 1659 को हुआ था। भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त, 1952 को हुआ था। एक ब्रिटिश फीचर फिल्म, थिएटर और वृत्तचित्र निर्देशक लिंडसे एंडरसन का निधन 30 अगस्त, 1994 को हुआ था। ख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 30 अगस्त, 2008 को हुआ था। प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 30 अगस्त, 2014 को हुआ था।