NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज है अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन, जानें अन्य कुछ घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: आज है अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन, जानें अन्य कुछ घटनाएं

    आज का इतिहास: आज है अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन, जानें अन्य कुछ घटनाएं
    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 09, 2019, 09:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: आज है अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन, जानें अन्य कुछ घटनाएं

    छात्रों के साथ-साथ सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों को भी अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन लोगों को, जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। आज की प्रमुख घटनाओं में से एक ये है कि आज अक्षय कुमार का जन्मदिन होता है। आइए 09 सितंबर का इतिहास जानें।

    09 सितंबर, 1967 को हुआ था अक्षय का जन्म

    अक्षय कुमार अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं, जिनको बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेय के लिए जाना जाता है। 29 साल के अच्छे करियर में अक्षय 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं और कई पुरस्कार भी जीते हैं। रूस्तम (2016) में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अजनबी (2001) और गर्म मसाला के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं। अभिनय के अलावा अक्षय ने एक स्टंट अभिनेता के रूप में काम किया है।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    कैलीफोर्निया 09 सितंबर, 1850 को अमेरिका का 31वां राज्य बना था। यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने 09 सितंबर, 1867 को स्वतंत्रता हासिल की थी। ऑरविल राइट ने 09 सितंबर, 1908 को पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया था। प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच 09 सितंबर, 1915 को उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष किया था। अलीगढ़ का 09 सितंबर, 1920 को एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया था।

    तुर्की सेनाओं ने इज़मिर में किया प्रवेश

    तुर्की की सेनाओं ने 09 सितंबर, 1922 को ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इज़मिर में प्रवेश किया था। तुर्की प्रमुख अतातुर्क ने 09 सितंबर, 1923 को सीएचपी की स्थापना की थी। कोवाइ हवाई में 09 सितंबर, 1924 को हनेपेप नरसंहार हुआ था।

    इनका होता है जन्मदिन

    महान् रूसी उपन्यासकार और लेखक लियो टॉल्सटॉय का जन्म 09 सितंबर, 1828 को हुआ था। प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म 09 सितंबर, 1874 को हुआ था। भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का जन्म 09 सितंबर, 1907 में हुआ। प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस जन्म 09 सितंबर, 1909 को हुआ था। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म 09 सितंबर, 1967 को हुआ था।

    इनका होता है पुण्यतिथि

    फ्रांसीसी चित्रकार, प्रिंटमेकर, ड्राफ्ट्समैन हेनरी डी टूलूज़-लोत्रेक का निधन 09 सितंबर, 1901 को हुआ था। भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन 09 सितंबर, 1947 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन 09 सितंबर, 1968 को हुआ था। एक चीनी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी माओ ज़ेडॉन्ग का निधन 09 सितंबर, 1976 को हुआ था। प्रसिद्ध उद्योगपति वर्गीज कुरियन का निधन 09 सितंबर, 2012 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023