Page Loader
आज का इतिहास: जानें कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 06 अगस्त के इतिहास में

आज का इतिहास: जानें कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 06 अगस्त के इतिहास में

Aug 06, 2019
09:12 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 06 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर "वंदेमातरम" समाचार पत्र का प्रकाशन 06 अगस्त, 1906 को प्रारंभ किया। भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 06 अगस्त, 2002 को पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया था। मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को 06 अगस्त, 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगरी के वैज्ञानिकों ने 06 अगस्त, 2007 को लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

जानकारी

अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराए परमाणु बम

ऑस्ट्रिया ने 06 अगस्त, 1914 को रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। अमेरिका ने 06 अगस्त, 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए। क्यूबा ने 06 अगस्त, 1960 को देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म 06 अगस्त, 1180 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म 06 अगस्त, 1921 को हुआ था। भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 06 अगस्त, 1915 को हुआ था। भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 06 अगस्त, 1933 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 06 अगस्त, 1959 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अंग्रेजी नाटककार और कवि बेन जोंसन का निधन 06 अगस्त, 1637 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन 06 अगस्त, 1925 को हुआ था। अमेरिकी गायक-गीतकार, बहु-वादक और निर्माता रिक जेम्स का निधन 06 अगस्त, 2004 को हुआ था। एक लेखक के रूप में शुरुआत करने वाले अमेरिकी फिल्म निर्माता जॉन ह्यूजेस का निधन 06 अगस्त, 2009 को हुआ था।