NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / इन टिप्स को अपनाकर सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना, बनाएं अच्छा करियर
    अगली खबर
    इन टिप्स को अपनाकर सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना, बनाएं अच्छा करियर

    इन टिप्स को अपनाकर सीखें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना, बनाएं अच्छा करियर

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 15, 2020
    10:02 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में सभी लोग अपना अच्छा करियर और अच्छा भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, कई तरीके की स्किल्स सीखते हैं।

    वहीं आज कल सभी के लिए अंग्रेजी बोलना बहुत जरुरी है। अंग्रेजी बोलने वाले उम्मीदवारों को आसानी से और अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं।

    अंग्रेजी सीखना कई लोगों को कठिन लगता है, लेकिन आप कुछ टिप्स को अपनाकर आसानी से और जल्द अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

    आइए जानें टिप्स।

    #1

    गलतियां करने से डरे नहीं

    जब भी हम कोई नया काम करते या सीखते हैं तो हमसे गलती होना आम बात है। इसलिए अंग्रेजी सीखने के लिए आपको सबसे पहले गलतियों से डरना बंद करना होगा।

    ज्यादातर लोग ये सोचकर अंग्रेजी नहीं बोलते कि कहीं वे कुछ गलत न बोल जाएं और लोग उनका मजाक न उडाएं।

    जब तक आप अंग्रेजी बोलेंगे नहीं, तब तक आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना नहीं सीख पाएंगे।

    इसलिए गलतियों से नहीं डरें और अंग्रेजी बोलने की कोशिश करें।

    जानकारी

    ग्रामर पर नहीं दें अधिक ध्यान

    अक्सर लोग अंग्रेजी बोलने के लिए ग्रामर पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन बोलने वाली अंग्रेजी के लिए ग्रामर पर अधिक ध्यान देना जरुरी नहीं है। बोलने वाली अंग्रेजी में आप ग्रामर को थोड़ा बहुत नजरअंदाज कर सकते हैं।

    #3

    अंग्रेजी पढ़ें और सुने

    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी पढ़नी और सुननी चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि किस जगह क्या उपयोग करते हैं।

    इसके लिए आप इंटरनेट और TV आदि पर अंग्रेजी फिल्में या सीरीज़ देख सकते हैं, अंग्रेजी गाने सुन सकते हैं और अंग्रेजी न्यूज पेपर पढ़ सकते हैं।

    शुरूआत में आपको समझ में नहीं आएगा, इसलिए आप अंग्रेजी सबटाइटल का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे आप अंग्रेजी समझने लगेंगे।

    #4

    ट्रांसलेट नहीं करें

    ज्यादातर लोग अंग्रेजी बोलने के लिए हिंदी के वाक्य को अंग्रेजी में या अंग्रेजी समझने के लिए अंग्रेजी के वाक्य को हिंदी में ट्रांसलेट करते हैं।

    ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन अंग्रेजी या हिंदी के एक-एक शब्द का पूरा ट्रांसलेट सही नहीं होता है।

    ट्रांसलेट करने में आपको समय भी लगता है। पहले आप ट्रांसलेट करते हैं फिर बोलते हैं। आपको बस वाक्य का मतलब समझना चाहिए और अपने अनुसार बोलना चाहिए। एक-एक शब्द का ट्रांसलेट नहीं करना चाहिए।

    जानकारी

    प्रैक्टिस करना है बहुत जरुरी

    अच्छी अंग्रेजी बोलने और सीखने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है। आपको ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी बोलनी चाहिए। चाहे आप गलत बोलें या सही, लेकिन आपको अंग्रेजी बोलनी चाहिए। इससे आपकी प्रैक्टिस होगी और आप अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    शिक्षा

    इंजीनियरिंग करने वाली इन छात्राओं के मिल रही है ये बेहतरीन स्कॉलरशिप करियर
    उत्तर प्रदेश: लगभग पांच लाख छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, इतनों के नाम दर्ज हुई FIR उत्तर प्रदेश
    इस राज्य में 8वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    स्कूल इंटरव्यू पास करने के लिए ऐसे कराएं अपने बच्चों की तैयारी करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025