NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CA करने के बाद CIMA करने के क्या फायदे हैं, जानें
    अगली खबर
    CA करने के बाद CIMA करने के क्या फायदे हैं, जानें

    CA करने के बाद CIMA करने के क्या फायदे हैं, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 02, 2019
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) सबसे अधिक मांग वाले और कठिन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में से एक है।

    यह एक सम्मानित करियर विकल्प है। कई उम्मीदवार CA करने के बाद अतिरिक्त योग्यता करने की इच्छा रखते हैं। जिससे कि उन्हें अधिक और अच्छी नौकरी के अवसर मिलें।

    CIMA फाइनेंस में एक विश्व स्तर का प्रसिद्ध प्रोफेशनल सर्टिफिकेट है। CA करने के बाद उम्मीदवारों के बीच ये एक लोकप्रिय विकल्प है।

    इस लेख में आपको CA के बाद CIMA क्यों करना चाहिए, ये बताएंगे।

    CIMA

    क्या है CIMA?

    CIMA एक मैनेजमेंट अकाउंटेंसी योग्यता है। ये UK में चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CIMA) द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

    CIMA की 180 से भी अधिक देशों में शाखाएं हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तरह CIMA कोर्स के भी तीन स्तर ऑपरेशनल स्तर, मैनेजमेंट स्तर और स्ट्रेटेजिक स्तर का होता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CIMA दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल योग्यता में से एक है।

    #1

    CIMA से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट सीखने में मिलती है मदद

    CA के बाद CIMA एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह अकाउंटिंग से ऊपर स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट और संबंधित विषयों को सिखाता है।

    यह ग्लोबली स्तर की कंपनियों में फाइनेंस से संबंधित करियर के अवसरों में रुचि रखने वाले CA उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा है।

    इसके पाठ्यक्रम में रिस्क और कंट्रोल स्ट्रेटजी, डिसिजन मैनेजमेंट, बिजनेस स्ट्रेटजी आदि शामिल हैं।

    ये छात्रों को नए उपकरण और तकनीक सीखने और एक स्ट्रेटजी थिंकिंग पैटर्न विकसित करने में मदद करता है।

    #2

    इससे मिलता फाइनेंस में ग्लोबल स्तर का ज्ञान

    मैनेजमेंट अकाउंटिंग योग्यता CIMA एक उम्मीदवार की प्रोफ़ाइल को और अच्छा करने में मदद करेगा और इससे अधिक प्रभाव पड़ेगा।

    इसका पाठ्यक्रम छात्रों को फाइनेंस क्षेत्र का ग्लोबली स्तर का ज्ञान प्रदान करता है।

    उम्मीदवार मैनेजमेंट स्तर के स्किल और निर्णय लेने का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और टीम मैनेजमेंट गुणों को विकसित कर सकते हैं। ये सभी चीजें CA कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को और ज्यादा अच्छा कर सकती हैं।

    #3

    CIMA फाइनेंस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने में करेगा मदद

    हालांकि CA सबसे अच्छी योग्यताओं में से एक है। आजकल रिक्रूटर्स क्षेत्र से संबंधित अधिक ज्ञान के साथ फाइनेंस प्रोफेशनल्स को नियुक्त करना चाहते हैं।

    CIMA CA उम्मीदवारों को खातों, ऑडिट या कानून से ऊपर ले जाकर उनमें व्यापक बिजनेस पर्सपेक्टिव विकसित करेगा, क्योंकि यह तकनीकी विशेषज्ञता और रणनीतिक सोच का मिश्रण है।

    ये उम्मीदवारों को फाइनेंस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने में मदद करेगा।

    #4

    नौकरी के साथ भी कर सकते हैं CIMA

    CA के बाद CIMA करने का एक और कारण यह है कि CIMA परीक्षाओं में कई छूट मिल सकती हैं। उम्मीदवार सर्टिफिकेशन के 17 परीक्षाओं में से 12 परीक्षाओं में छूट के हकदार होते हैं।

    इसके अलावा CA और CIMA के पाठ्यक्रम एक दूसरे के साथ ओवरलैप होते हैं, इसलिए CA के बाद CIMA करना काफी आसान होगा।

    इसके अलावा CIMA को नौकरी करने के साथ-साथ भी दो-तीन साल में पूरा किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    UGC ने दी मंजूरी, अब DU के इन पांच कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन दिल्ली
    SAIL Recruitment 2019: 400 से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: 22 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025