NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / स्कूल के छात्रों में जरुरी है इन कंप्यूटर स्किल्स का होना, मिलती है काफी मदद
    अगली खबर
    स्कूल के छात्रों में जरुरी है इन कंप्यूटर स्किल्स का होना, मिलती है काफी मदद

    स्कूल के छात्रों में जरुरी है इन कंप्यूटर स्किल्स का होना, मिलती है काफी मदद

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 15, 2020
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में चाहे काम करने वाला हो या फिर कोई छात्र, सबको कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरुरी है। कंप्यूटर स्किल सभी में होनी चाहिए।

    वहीं कुछ माता-पिता को लगता है कि अगर वे अपने बच्चों को कंप्यूटर दे देंगे तो वे पढ़ाई नहीं करेंगे, लेकिन स्कूल प्रोजेक्ट आदि के लिए छात्रों में कंप्यूटर स्किल का होना बहुत जरुरी है।

    इसलिए हमने इस लेख में छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण कंप्यूटर स्किल बताईं हैं।

    आइए जानें।

    #1

    विभिन्न कंप्यूटर एप्लीकेशन को उपयोग करना आना चाहिए

    छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसी महत्वपूर्ण कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ-साथ वर्डपैड, नोटपैड, गूगल, मोज़िला, इंटरनेट एक्सप्लोर आदि का उपयोग करना आना चाहिए और उन्हें पता होना चाहिए किसका कब उपयोग करना होगा।

    इन सभी चीजों की उन्हें अपने होमवर्क, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट आदि चीजों के लिए जरुरत होता है।

    इन सभी चीजों को सीखना बहुत आसान और जरुरी है। कोई भी छात्र बहुत आसानी से इन सभी एप्लीकेशन को उपयोग करना सीख सकता है।

    #2

    इंटरनेट ब्राउजिंग स्किल्स का होना है जरुरी

    आजकल छात्र इंटरनेट पर रिसर्च करते हैं और अपने होमवर्क, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट आदि के लिए उपयोग करते हैं।

    छात्रों को इंटरनेट का सही उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए और उन्हें वायरस, फेक न्यूज देने वाली वेबसाइटों के बारे में पता होना चाहिए।

    इसके साथ-साथ ही इंटरनेट का सही उपयोग करने के लिए छात्र को बुकमार्क्स, कैश मेमरी, कुकीज़, ब्राउजिंग हिस्ट्री, सुरक्षित डाउनलोडिंग और डेटा उपयोग आदि चीजों के बारे में पता होना चाहिए।

    #3

    सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का बेसिक ज्ञान होना है जरुरी

    एक मशीन में कभी भी कोई भी कमी आ सकती है, इसलिए छात्रों को वायरस, स्टोरेज, डाउनलोडिंग और इंस्टॉलेशन, इंटरनेट कनेक्शन की समस्या को हल करना आना चाहिए।

    साथ ही कंप्यूटर माउस, मॉनिटर, CPU केबल आदि से संबंधित बेसिक ज्ञान का होना भी जरुरी है।

    सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का बेसिक ज्ञान रखने से छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और वे आसानी से अपना काम कर सकते हैं।

    इससे भविष्य में भी मदद मिलती है।

    जानकारी

    साइबर क्राइम और सिक्योरिटी के बारे में जानकारी होना है जरुरी

    छात्रों को साइबर क्राइम और सिक्योरिटी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसकी कम जानकारी होने के कारण छात्रों को साइबर अपराधों का अधिक खतरा है। इसलिए छात्रों को सावधान रहने और बचने के लिए इसका ज्ञान होना जरुरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    एक सफल आर्किटेक्ट बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स करियर
    मेडिकल ऑफिसर सहित इन पदों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
    ICMR फेलोशिप 2020 के लिए करें आवेदन, जानें विवरण करियर
    आर्मी रैली भर्ती 2020 के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन भारतीय सेना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025