Page Loader
UPSC CSE 2020: महत्वपूर्ण तिथियां और जरुरी जानकारी यहां से प्राप्त करें

UPSC CSE 2020: महत्वपूर्ण तिथियां और जरुरी जानकारी यहां से प्राप्त करें

Dec 18, 2019
05:10 pm

क्या है खबर?

हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत की विभिन्न सिविल सेवाओं में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आयोजित करता है। CSE देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, क्योंकि 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। UPSC CSE-2020 की आधिकारिक घोषणा 12 फरवरी, 2020 को जाएगी। आज इस लेख से CSE-2020 की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण जानें।

विवरण

UPSC CSE में होते हैं तीन चरण

UPSC CSE तीन चरणों में आयोजित किया जाता है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (प्री), मुख्य परीक्षा (मेन्स) और व्यक्तित्व परीक्षण (IAS साक्षात्कार) शामिल है। प्रीलिम्स में दो ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर जनरल स्टडीज और सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट होते हैं। दोनों पेपर 200-200 नंबर के होते हैं। मेन्स में नौ सब्जेक्टिव पेपर हैं, जिसमें दो पेपर 300-300 नंबर के और सात पेपर 250-250 नंबर के शामिल हैं। अंतिम चरण पर्सनेलिटी टेस्ट/इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू 275 नंबर के होते हैं।

जानकारी

CSE प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग परीक्षा होती है

CSE प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ यानी दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। इसके अलावा प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग परीक्षा होती है। प्रीलिम्स में प्राप्त नंबरों के आधार पर उम्मीदवार आगे के चरण के लिए चयनित होते हैं।

पद

किन-किन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं परीक्षा

UPSC अनुच्छेद 320 के तहत आने वाली सिविल सेवा में उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए CSE आयोजित करता है। कुछ सबसे पसंदीदा सिविल सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) शामिल हैं। साथ ही भारतीय वन सेवा (IFoS) मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन CSE प्रीलिम्स के माध्यम से किया जाएगा।

तिथियां

कब आयोजित होगी परीक्षा?

UPSC CSE 2020 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 12 फरवरी, 2020 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च, 2020 होगी। 2020 CSE प्रीलिम्स/IFoS प्री का आयोजन 31 मई, 2020 को आयोजित किया जाएगा और CSE मेन्स 18 सितंबर, 2020 से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बता दें कि IFoS 2020 मेन्स 22 नवंबर, 2020 से आयोजित किया जाएगा।