NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / समर इंटर्नशिप करना क्यों जरुरी है? जानिए पांच महत्वपूर्ण कारण
    अगली खबर
    समर इंटर्नशिप करना क्यों जरुरी है? जानिए पांच महत्वपूर्ण कारण

    समर इंटर्नशिप करना क्यों जरुरी है? जानिए पांच महत्वपूर्ण कारण

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 17, 2020
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों की छुट्टियों के साथ-साथ छात्रों के लिए नई स्किल सीखने का समय भी आने वाला है। इस समय का सही उपयोग करना बहुत जरुरी है।

    गर्मियों की छुट्टियों में प्रोफेशनल कोर्स वाले छात्रों के साथ-साथ नौकरी की तलाश करने वाले भी इंटर्नशिप करते हैं और इसके कई फायदे होते हैं।

    आज के इस लेख में हम आपको गर्मियों की छुट्टियों में इंटर्निशप करना क्यों जरुरी है और इसके क्या फायदे हैं, ये बताएंगे।

    आइए जानें।

    #1

    एक प्रोफेशनल वातावरण का अनुभव मिलता है

    इंटर्नशिप करने से आपको एक प्रोफेशनल वातावरण का अनुभव मिलता है। जिससे आपको नौकरी करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

    जब आप एक नई जगह इंटर्न होते हैं, तो आपको पता चलेगा कि प्रोफेशनल वातावरण में कैसे काम करते हैं।

    इसके साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि आपको अपने को इंप्लॉई के साथ बातचीत के तरीके और उनके साथ काम करने के तरीके पता चलते हैं।

    जानकारी

    अपने बारे में अधिक जानने के मौके मिलते हैं

    इंटर्नशिप करने से आपको अपने बारे में भी जानकारी मिलती है। आपको पता चलेगा कि आप किस प्रकार का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि आप किस प्रकार के वातावरण में अच्छी तरह काम कर सकते हैं।

    #3

    अपनी प्रोफेशनल स्किल डेवलप कर सकते हैं

    इंटर्नशिप करने से आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल डेवलप करने का मौका मिलता है। आप इंटर्नशिप करने से नई-नई स्किल सीखते हैं।

    इंटर्नशिप में आपको कई प्रोफेशनल स्किल सीखने का मौका मिलता है। इससे आपको आगे नौकरी तलाशने में मदद मिलती है। आज कल सभी कंपनी कई स्किल वाले उम्मीदवारों को अच्छी नौकरी ऑफर करते हैं।

    इसलिए इंटर्नशिप करना आपके लिए बहुत फायदेंमद साबित हो सकता है।

    #4

    फाइनेंशियल भी होती है मदद

    इंटर्नशिप करने से आपको फाइनेंशियल भी मदद मिलती है। कुछ छात्र कॉलेज के बीच में गर्मियों की छुट्टियों में इंटर्नशिप करते हैं।

    इससे आपको कई स्किल भी सीखने का मौका मिलता है। साथ ही आपको फाइनेंशियल भी मदद मिलती है, क्योंकि कई इंटर्नशिप पेड होती हैं, जिसमें आपको अच्छा स्टाइपेंड मिलता है।

    इंटर्नशिप में मिले रुपये का उपयोग आप आगे अपनी पढ़ाई के लिए भी कर सकते हैं।

    जानकारी

    अच्छा होता है रिज्यूमे

    इंटर्नशिप करने से आपका रिज्यूमे अच्छा होता है। अगर आपके रिज्यूमे में इंटर्नशिप के बारे में हैं तो कंपनी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। कंपनी समझ जाती है कि आपको काम आता है और कंपनी को आपको ज्यादा काम सिखाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    इन पांच वेबसाइटों से दूर करें गणित की समस्याएं, मिलेगी सफलता करियर
    वोकेबलरी में करना चाहते हैं सुधार? इन गेम्स की लें मदद करियर
    इन टिप्स के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    बैंक PO की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025