Page Loader
आज का इतिहास: क्या है 16 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या है 16 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 16, 2019
08:15 am

क्या है खबर?

जहां एक तरफ इतिहास के बारे में जानना कई लोगों को अच्छा लगता है, वहीं कई लोगों के लिए ये बहुत जरूरी भी होता है। चाहे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इसके बारें में सबको पता होना चाहिए, खासतौर पर उन लोगों को जो सरकारी नैकरी और UPSC आदि की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आज आपको 16 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं, जन्मदिवस और पुण्यतिथि के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

16 फरवरी, 1914 को लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी थी। लुधियाना ने 16 फरवरी, 1918 को खुद को स्वतंत्र घोषित किया था। 16 फरवरी, 1982 को जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार कलकत्ता में किया गया था। 16 फरवरी, 1986 को पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति चुने गए थे। 16 फरवरी, 2001 को इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों से हमला हुआ था।

जन्मदिवस

इनका हुआ था जन्म

एक इतालवी मोटरसाइकिल रेसर वैलेंटिनो रॉसी का जन्म 16 फरवरी, 1979 को हुआ था। अमेरिका के केमिस्ट रॉबर्ट आर विलियम्स का जन्म 16 फरवरी, 1886 को हुआ था। अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म 16 फरवरी, 1937 को हुआ था। उत्तरी कोरिया के सर्वप्रमुख नेता किम जोंग-इल का जन्म 16 फरवरी, 1941 को हुआ था। हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री शोमा आनंद का जन्म 16 फरवरी, 1958 को हुआ था।

जानकारी

रणजी किंग वसीम जाफर का हुआ था जन्म

भारत के लिए रणजी क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर का जन्म 16 फरवरी, 1978 को मुंबई में हुआ था। भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर के नाम घरेलू क्रिकेट में 23,000 से ज़्यादा रन दर्ज हैं।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

16 फरवरी, 1944 को हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के का निधन हुआ था। भारतीय एस्ट्रोफिजिसिस्ट मेघनाद साहा का निधन 16 फरवरी, 1956 को हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता कीथ हेरिंग का निधन 16 फरवरी, 1990 को हुआ था। अंग्रेजी उपन्यासकार एंजेला कार्टर का निधन 16 फरवरी, 1992 को हुआ था। अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी ग्रे कार्टर का निधन 16 फरवरी, 2012 को हुआ था। 16 फरवरी, 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन हुआ था।