NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानें अब क्या कर रहे हैं पिछले पांच वर्ष के CAT टॉपर्स
    अगली खबर
    जानें अब क्या कर रहे हैं पिछले पांच वर्ष के CAT टॉपर्स

    जानें अब क्या कर रहे हैं पिछले पांच वर्ष के CAT टॉपर्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 12, 2019
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) सबसे कठिन मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और अन्य टॉप B स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है।

    CAT को पास करके IIM और सबसे अधिक मांग वाले मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश पाना कोई आसान बात नहीं हैं।

    आज के इस लेख में हम पिछले पांच वर्षों के CAT टॉपर्स के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि अभी वे क्या कर रहे हैं।

    #1

    रौनक मजूमदार ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

    CAT 2018 के 11 टॉपर्स में से एक के रौनक मजूमदार ने उस वर्ष कुल 100 परसेंटाइल हासिल किए थे।

    उन्होंने वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन में 99.95 परसेंटाइल, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग में 99.98 परसेंटाइल और क्वांटिटेटिव एबिलिटी में 100 परसेंटाइल हासिल किए थे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मजूमदार IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक हैं, वर्तमान में वे IIM अहमदाबाद (2019-21) में MBA कर रहे हैं।

    #2

    छवि गुप्ता ने 2017 में हासिल किए 100 परसेंटाइल

    दिल्ली की छवि गुप्ता उन 20 उम्मीदवारों में से एक थीं जिन्होंने CAT 2017 की परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किए थे।

    उन्होंने वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन में 99.94 परसेंटाइल, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग में 100 परसेंटाइल और क्वांटिटेटिव एबिलिटी में 99.98 परसेंटाइल हासिल किया थे।

    छवि ने IIT दिल्ली में बायोटेक्नोलॉजी में एकीकृत B.Tech + M.Tech कोर्स भी किया।वह वर्तमान में IIM अहमदाबाद में MBA कर रही हैं।

    #3

    अक्षय मेहंदीरत्ता भी है टॉपर्स में से एक

    CAT 2016 की परीक्षा में भी 20 उम्मीदवार टॉपर के रूप में उभरे थे, जिन्होंने 100 परसेंटाइल नंबर हासिल किए थे।

    अक्षय मेहंदीरत्ता उस साल के टॉपर्स में से एक थे। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 100 परसेंटाइल स्कोर किया था।

    उन्होंने IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया था। बाद में उन्होंने IIM अहमदाबाद में MBA किया।

    वह वर्तमान में मुंबई में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं।

    #4

    प्रतीक बाजपेयी कर रही हैं विप्रो के साथ काम

    प्रतीक बाजपेयी उन 17 टॉपर्स में से एक के रूप में उभरे, जिन्होंने 2015 CAT परीक्षा में अपने पहले प्रयास में 100 परसेंटाइल स्कोर किया था।

    उन्होंने NIT त्रिची से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech किया और CAT की तैयारी करते हुए अल्जीरिया में शापूरजी पलोनजी ग्रुप के लिए काम कर रहे थे।

    उन्होंने IIM अहमदाबाद से MBA किया है और अब वे बेंगलुरु के विप्रो में मार्केटिंग मैनेजमेंट ट्रेनी हैं।

    #5

    नेहा मांगलिक रही हैं सेलो राइटिंग के साथ काम

    नेहा मांगलिक 100 परसेंटाइल के साथ कैट 2014 के 16 टॉपर्स में से एक थीं। विशेष रूप से वह उस वर्ष परीक्षा में टॉप करने वाली एकमात्र लड़की थीं।

    उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी से केमिकल इंजीनियरिंग (2011-15) में B.E किया है।

    CAT में अच्छा स्कोर करने के बाद इसके बाद IIM अहमदाबाद (2015-17) से MBA किया और वर्तमान में मुंबई में सेलो राइटिंग के साथ काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    शिक्षा

    Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, 2 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन नौकरियां
    हिंदी में अच्छी पकड़ होने पर चुनें ये करियर विकल्प, बनाएं अच्छा भविष्य करियर
    आज का इतिहास: 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास करियर
    जानें JEE एडवांस रिजल्ट 2019 जारी होने की तिथि, कब से शुरू होगी काउंसलिंग परीक्षा परिणाम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025